Lok Sabha Chunav 2024: कांग्रेस के पूर्व विधायक मनोज चावला ने दिया इस्तीफा, भाजपा में शामिल होने की चर्चा

Lok Sabha Chunav 2024
X
Lok Sabha Chunav 2024
Lok Sabha Chunav 2024: मध्यप्रदेश की सियासत में बगावत का दौर जारी है। लोकसभा चुनाव के मतदान से पहले कांग्रेस के विकेट लगातार गिर रहे हैं। शनिवार को फिर एक झटका लगा। आलोट से पूर्व विधायक मनोज चावला ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।

Lok Sabha Chunav 2024: मध्यप्रदेश की सियासत में बगावत का दौर जारी है। शनिवार को कांग्रेस को फिर एक झटका लगा। रतलाम के आलोट से कांग्रेस के पूर्व विधायक मनोज चावला ने शनिवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को भेजे इस्तीफे में मनोज ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है। चर्चा है कि मनोज भाजपा का दामन थाम सकते हैं। बता दें कि 10 अक्टूबर 2022 को आलोट के सहकारी खाद गोदाम पर खाद लूट के मामले में मनोज चावला और उनके साथियों पर लूट का मामला दर्ज हुआ था। तब चावला आलोट से विधायक थे।

अब तक 17 हजार से ज्यादा नेता भाजपा में शामिल
बता दें कि कांग्रेस के नेता लगातार पार्टी का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम रहे हैं। बता दें अब तक कांग्रेस के 17 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो चुके हैं। एक दिन पहले शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के कजिन बलराम पटेल ने भाजपा की सदस्यता ली थी। बलराम इंदौर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष थे। भाजपा में शामिल होने के बाद बलराम ने कहा था कि जब से राम मंदिर के उद्घाटन का निमंत्रण कांग्रेस ने ठुकराया है, तभी से मेरा मन नहीं लग रहा था।

कमलनाथ के करीबी दीपक ने छाेड़ी थी कांग्रेस
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के लिए विधायकी छोड़ने वाले पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना ने भी गुरुवार को कांग्रेस का हाथ छोड़ा था। कमलनाथ सरकार में प्रोमेट स्पीकर रहे दीपक सक्सेना ने अपना इस्तीफ़ा पीसीसी अध्यक्ष की बजाय कमलनाथ को लिखा था। सक्सेना ने कमलनाथ को भावुक कर देने वाला पत्र लिखा था। सक्सेना ने पत्र में लिखा था कि विशेष परिस्थितयों की चलते अब मैं यह जिम्मेदारियां संभाल पाने में असमर्थ हूं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story