MP Politics News: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आरोपों पर पलटवार किया है। दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म (X) पर Tweet कर लिखा है कि खिलचीपुर की सभा में अमित शाह ने कल अपने भाषण में 17 बार मेरा नाम लिया। यह उनका मेरे प्रति जो अपार प्रेम है वह दर्शाता है। मैं उनका आभारी हूं, लेकिन जो झूठ बोलने के संस्कार उनके गुरु नरेंद्र मोदी ने उन्हें दिए हैं, वह उनके भाषण में 8 बार नजर आए।  

दिग्विजय सिंह ने एक्स पर अमित शाह के आठ झूठ गिनाए 

  • 1:-अमित शाह का झूठ: दिग्विजय सिंह की सलाह से राहुल गांधी ने घोषणा पत्र में मुस्लिम पर्सनल लोन डाला।
  • तथ्य: कांग्रेस के घोषणा पत्र में कोई मुस्लिम पर्सनल लोन नहीं है। 
  • 2:-शाह का झूठ: दिग्विजय सिंह ने भगवा आतंकवाद कहा। 
  • तथ्य: मैंने कभी भगवा आतंकवाद शब्द का प्रयोग नहीं किया। 
  • 3:-गृहमंत्री का झूठ: दिग्विजय सिंह ने अफजल गुरु की फांसी का विरोध किया। 
  • तथ्य: मैंने अफजल गुरु की फांसी को जल्द करवाने के लिए पत्र लिखा था कि उसे जल्द फांसी दी जाए।
  • 4:- शाह का झूठ: दिग्विजय सिंह ने पीएफआई पर बैन लगाने का विरोध किया।
  • तथ्य: मैंने कभी PFI पर बैन का विरोध नहीं किया। सिमी पर सबसे पहले प्रतिबंध मेरी सरकार ले लगाया था। सच्चाई यह है कि भाजपा ने पीएफआई की राजनीतिक इकाई के साथ कर्नाटक में गठबंधन करके लोकल चुनाव लड़ा।
  • 5:- शाह का झूठ: दिग्विजय सिंह ने कहा कि कोरोना का टीका मत लगाओ। 
  • तथ्य: मैंने कभी भी कोरोना का टीका न लगाने की अपील नहीं की। 
  • 6:-शाह का झूठ:कोरोना महामारी में राजनीति करी। 
  • सच्चाई और तथ्य: जब राजगढ़ जिले के लोग ऑक्सीजन और सिलेंडर के लिए त्राहि-त्राहि कर रहे थे, तब मैंने दिल्ली से ऑक्सीजन सिलेंडर भेजकर इलाज की व्यवस्था कराई।
    7:-शाह का झूठ: मेडिकल कॉलेज हमने दिया।
  • तथ्य: राज्य में कांग्रेस की सरकार थी, जयवर्धन सिंह प्रभारी मंत्री थे। उन्होंने मुख्यमंत्री से राजगढ़ जिला मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव केंद्र को भिजवाया।
  • 8:-शाह का झूठ: भोपाल रामगंज मंडी रेलवे लाइन हमने 2000 करोड़ प्रस्तावित किया।
  • तथ्य: वर्ष 2000-2001 प्रस्ताव स्वीकृति वर्ष था, उस समय राज्य में कांग्रेस सरकार थी। लागत 2000 करोड़ नहीं, उस समय 3032 करोड़ रुपए रखी गई थी। 
    एक और पोस्ट: मेरी अर्थी भाजपा के नेता निकालना चाहते हैं 
  • खिलचीपुर में दिग्विजय पर शाह ने बोला था हमला 
    बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को गुना और राजगढ़ लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभाएं की थीं। राजगढ़ के खिलचीपुर की सभा में शाह ने दिग्विजय सिंह पर जमकर हमला बोला था। शाह ने कहा था कि दिग्विजय की राजनीति से परमानेंट विदाई करो राजगढ़ वालों। शाह के पूरे भाषण में दिग्विजय सिंह निशाने पर रहे। जिस पर अब दिग्विजय सिंह का बयान आया है।