World Environment Day: 5 करोड़ 39 लाख पौधारोपण वन विभाग का टारगेट, मनाया जा रहा है विश्व पर्यावरण दिवस

World Environment Day
X
पौधारोपण करने का टॉरगेट
World Environment Day: विश्व पर्यावरण दिवस पर राजधानी भोपाल में वन विभाग ने इसके लिए विभाग ने प्रदेशभर में 5 करोड़ 39 लाख पौधारोपण करने का टारगेट निर्धारित किया है।

World Environment Day: विश्व पर्यावरण दिवस पर राजधानी भोपाल सहित मध्य प्रदेश के सभी जिलों में पौधारोपण किया जा रहा है। वन विभाग ने इसके लिए विभाग ने प्रदेशभर में 5 करोड़ 39 लाख पौधारोपण करने का टारगेट निर्धारित किया है। प्रदेशभर में जागरूक लोगों और पर्यावरण प्रेमियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे लगाने की पहल की जा रही है।

एकांत पार्क में कर्मचारियों ने पौधे लगाए
भोपाल में वन विभाग के अधिकारियों ने इस दिशा में एक कदम और आगे चलते हुए पौधे लगाए। पौधारोपण को लेकर वन विहार सहित अन्य पार्कों में बड़ी संख्या में पौधे रोपे गए। शहर के एकांत पार्क में वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधे लगाए।

ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की अपील की
वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा ग्लोबल वार्मिंग को देखते हुए शहर के आम नागरिकों से ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की अपील की। वन विभाग के अलावा अन्य सहयोगी संस्थाओं द्वारा भी भोपाल में पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

जनसामान्य को हमें जागरूक करना होगा
वन विभाग की ओर से बताया गया है कि विभाग ने प्रदेशभर में 5 करोड़ 39 लाख पौधारोपण करने का टारगेट निर्धारित किया है। अधिकारी कंसोटिया ने बताया पर्यावरण संरक्षण के लिए जनसामान्य को हमें जागरूक करना होगा। तभी सही मायने में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प पूरा होगा।

भोपाल में जय हिन्द सेना संगठन के लोगों द्वारा लोगों को निशुल्क पौधे उपलब्ध कराते हुए पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया गया। जय हिंद सेना के लोगों द्वारा पिछले कई दिनों से पर्यावरण दिवस को लेकर जागरुकता कार्यक्रम चलाए जा रहे थे। इस विशेष दिन के अवसर पर संस्था के लोगों ने अपनी भागीदारी दी। शहर के अलग अलग क्षेत्रों में आमजनों को पौधारोपण करते भी देखा गया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story