Logo
election banner
Five police officers Transfer MP: राज्य पुलिस सेवा के 5 पुलिस अधिकारियों का तबादला, पूर्व में किए गए एक अधिकारी का तबादला निरस्त किया

Five police officers Transfer MP: गृह विभाग ने मंगलवार को राज्य पुलिस सेवा के 5 अधिकारियों का तबादला कर दिया। मुख्यालय में पदस्थ सहायक पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक दीवान को शहडोल का एडिशनल एसपी बनाया है। जबकि, सहायक पुलिस महानिरीक्षक केएल बंजारे को मुख्यालय से हटाकर बैहर एएसपी बनाकर बालाघाट भेजा है।

मुख्यालय में पदस्थ कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक (अअवि) भरत नोटिया को समान पद पर गुना भेजा गया है। सीहोर अजाक शाखा में पदस्थ कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण त्रिपाठी को एसडीओपी लहार बनाया है। जबकि, मुख्यालय की प्रशासन शाखा में कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक ब्रजेश भार्गव को पाण्ढूर्णा का कार्यवाहक एसडीओपी बनाया है।

एक तबादला निरस्त
गृह विभाग ने प्रियंका पांडेय का तबादला निरस्त कर दिया है। प्रियंका अभी छिंदवाड़ा में महिला सुरक्षा उप पुलिस अधीक्षक थीं, लेकिन 15 मार्च को उन्हें एसडीओपी बनाकर पाण्ढूर्णा भेज दिया है। 

5379487