Madhya Pradesh News: खरगोन में पेट्रो केमिकल कंपनी में धमाका के बाद भड़की आग, 50 फीट ऊंची लपटें, 3 लोग घायल

Explosion in Khargone Petro Chemical Company
X
धमाके के बाद धुआं एक किलोमीटर क्षेत्र में फैल गया है।
मध्यप्रदेश के खरगोन में पेट्रो केमिकल कंपनी में मंगलवार शाम को धमाका हो गया। आग की लपटें 50 फीट ऊंचाई तक उठीं। एक किलोमीटर क्षेत्र में धुआं फैल गया। हादसे की सूचना पर कलेक्टर, एसपी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। आग को काबू करने में जुटे हैं।

भोपाल। खरगोन की पेट्रो केमिकल कंपनी में मंगलवार शाम 5 बजे धमाका हुआ। इसके बाद 50 फीट ऊंची आग की लपटें उठीं। एक किमी क्षेत्र में धुआं फैल गया है। पुलिस ने आसपास का यातायात रोक दिया है। सूचना पर कसरावद, मंडलेश्वर, धामनोद, ठीकरी से दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, एसपी धर्मवीर यादव सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। हादसे में तीन व्यक्ति झुलस गए।

बड़वानी के ठिकरी अस्पताल में भर्ती कराए गए घायल
जानकारी के मुताबिक, कंपनी बलकवाड़ा थाना क्षेत्र के पिपलझोपा गांव में है। बड़वानी से लगा यह इलाका निमरानी औद्योगिक क्षेत्र में आता है। कसरावद एसडीएम अग्रिम जैन भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद आनन फानन में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। खलटांका पुलिस चौकी प्रभारी रितेश तायड़े ने बताया कि हादसे में घायल लोगों को बड़वानी के ठीकरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खतरे से बाहर हैं सभी घायल व्यक्ति
बता दें कि कंपनी बलकवाड़ा थाना क्षेत्र के पिपलझोपा गांव में है। सिक्योरिटी गार्ड बृज गोपाल गुलजार (40) निवासी इंदौर 20% झुलसा है। अवनीश पिता यदुनाथ (30) निवासी एटा, उत्तर प्रदेश 25% जबकि लोकेश शिवकुमार (25) निवासी शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश 25-30% तक झुलसा है। सभी घायलों को इलाज किया जा रहा है। सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story