Logo
election banner
Bhopal Dog Bitten News:  भोपाल में कुत्तों का आतंक जारी है। मंगलवार शाम को श्यामला हिल्स के गंगानगर बस्ती में 6 साल के बच्चे पर आवारा कुत्ते के हमले में एक मासूम बुरी तरह घायल हो गया। परिजनों ने उपचार के लिए कमला नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया है।

Bhopal Dog Bitten News: मध्य प्रदेश में रोजाना कुत्तों के आतंक की वजह से कई मासूमों के घायल होने की खबरें सामने आती है। मंगलवार शाम को भोपाल के श्यामला हिल्स के गंगानगर बस्ती में 6 साल के बच्चे पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। जिससे लड़का बुरी तरह घायल हो गया। जिसके बाद परिजनों के इलाज के लिए कमला नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मुंह, जबड़े और आंखों में गंभीर चोट
जानकारी के अनुसार आंचलिक विज्ञान केंद्र के पास गंगानगर बस्ती में रहने वाले इमरान अपने परिवार के साथ रहता है। उसका 6 साल का बेटा हुमरे मंगलवार शाम अपने घर के बाहर खेल रहा था। खेलते समय ही एक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। इसमें बच्चे के मुंह, जबड़े और आंखों में गंभीर चोट आई है। इसके अलावा कुत्ते ने बच्चे के तीन दांत भी खा गया।

अस्पताल में चल रहा इलाज
कुत्ते के हमले से बच्चे ने चिल्लाना शुरू कर दिया। जिससे आसपास के लोग और उसके परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्चें को बचाया और गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे। डाक्टर ने बच्चें का इलाज शुरू कर दिया। बच्चे की हालत ज्यादा गंभीर होने के चलते स्वजन बुधवार को नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी के पास मदद के लिए पहुंचे। जिसके बाद पूरी घटना का खुलासा हुआ। 

सिर्फ कागजों में चल रहे प्रयास 
नेता प्रतिपक्ष जकी ने नगर निगम की पोल खोलते हुए कहा कि एक बार फिर आवारा कुत्ते ने छह वर्ष के बालक हुमेर को दर्दनाक घाव दे दिए हैं। इस घटना से साफ पता चलता है कि नगर निगम द्वारा किए जा रहे सारे प्रयास कागजों में चल रहे हैं। सिर्फ परिषद की बैठक में बड़े -बड़े दावे किए जाते हैं।

नगर निगम ने स्थापित किए एबीसी सेंटर
नगर निगम के अपर आयुक्त रणवीर सिंह ने कहा कि नगर निगम अमले द्वारा आवारा कुत्तों को पकड़ने, नसबंदी करने आदि कार्रवाई प्रतिदिन की जा रही है। इसके अलावा एबीसी सेंटर भी स्थापित किए गए हैं जहां उनको रखने से लेकर सभी तरह की व्यवस्थाएं बढ़ा दी गई हैं।

भोपाल में दो बच्चों की मौत ने सबको कर दिया था हैरान 

  • बता दें कि भोपाल में कुत्तों के झुंड ने 7 साल के बच्चे को नोंच कर मार डाला था। कुत्ते 7 महीने के इस बच्चे को पार्क से घसीटकर ले गए और उसका एक पूरा हाथ खा लिया था। बच्चे का शव लहूलुहान मिला था। पूरे शरीर पर कुत्तों के दांत और नाखूनों के निशान थे। 10 जनवरी को मिनाल रेसीडेंसी में दर्दनाक घटना घटित हुई थी। 
  • इस घटन के कुछ दिन बाद भोपाल में ही कुत्ते के काटने के 15 दिन बाद 4 साल के बच्चे की मौत हो गई थी। कुत्ते के काटने के बाद बच्चा अजीब हरकतें करने लगा था। बेहोश हो जाने पर अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। 
5379487