Dhirendra Krishna Shastri Wedding: मध्यप्रदेश। बागेश्वर धाम के मशहूर कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मध्य प्रदेश के छतरपुर में जल्द ही शादी करने की इच्छा जाहिर की है। शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें उन्हें एक धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेते देखा जा सकता है।
उन्होंने कहा, “गुरू जी की आज्ञा है, हमें ब्याह करना है। हमने माता जी को आज ही बोला है कि लड़की देखो।”
माता जी की पसंद से करेंगे शादी
उन्होंने खुद यह ऐलान किया और कहा कि उन्हें अपने गुरु से इजाजत मिल गई है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने अपनी मां से एक अच्छी दुल्हन ढूंढना शुरू करने को कहा है। इस बीच उनसे पूछा गया, "क्या आप माता जी की पसंद से शादी करेंगे या अपनी पसंद से…।" इस पर उन्होंने जवाब दिया, "माता जी की ही पसंद से ब्याह होगा। क्योंकि हमारे जीवन में एक सिद्धांत है, जो बातें कहीं हमने, देर से ही हुई, पर उसी बात पे अड़े रहें।"
जल्द मिलेगी खुशखबरी
शादी करेंगे ये पक्का है। बहुत जल्दी खुशखबरी मिलेगी ये भी पक्का है। शास्त्री ने कहा कि वह जल्द ही शादी करने का प्लान बना रहे हैं। शादी के बारे में और जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें : जबलपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 52 आदतन अपराधी, 166 उपद्रवी पर कार्रवाई, 31 हिरासत में
यह भी पढ़ें : NGT के आदेश पर कार्रवाई, कलियासोत डैम के किनारे बनी 9 डेयरियां JCB से ध्वस्त
यह भी पढ़ें : केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, रतलाम में करोड़ों की हेरोइन जब्त, आरोपी गिरफ्तार
यह भी पढ़ें : महाकाल मंदिर में केमिकल वाले रंग-गुलाल बैन, 2024 की घटना के बाद लगातार दूसरे साल रोक
यह भी पढ़ें : उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद बोले पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
बता दें कि, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्म 4 जुलाई 1996 को हुआ था। उन्हें बागेश्वर धाम सरकार या महाराज के नाम से भी जाना जाता है और वे मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम सरकार के मुख्य पुजारी हैं, जो एक लोकप्रिय धार्मिक तीर्थ स्थल है।