Dabra News: शादी के बाद संतान नहीं हुई तो पति एक साल तक पत्नी के साथ करता रहा ऐसी हरकत, जानकर हो जाएंगे हैरान

Dabra police station
X
Dabra police station
मध्यप्रदेश के डबरा में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। संतान पैदा नहीं हुई तो पति ने पत्नी के साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं, बिना तलाश दिए उसने दूसरी शादी भी कर ली। महिला ने अब पुलिस से गुहार लगाई है।

भोपाल। शादी के दो साल बाद जब महिला को संतान नहीं हुई तो पति ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। एक साल तक मारपीट और प्रताड़ित करने के बाद पति ने पत्नी को घर से निकाल दिया। इसके बाद पति ने दूसरी शादी भी कर ली। पीड़िता अब पुलिस से गुहार लगा रही है। जानकारी के मुताबिक, डबरा की रहने वाली छाया की 30 जून 2020 को दतिया जिले के एरोनी गांव में रहने वाले धर्मेंद्र जोशी के साथ शादी हुई थी। शादी पूरी रीती रिवाज के साथ हुई थी, घर वालों ने छाया को अपनी क्षमता के अनुसार दहेज भी दिया था। शादी के 2 साल बाद तक बच्चा नहीं हुआ तो पति धर्मेद्र ने पत्नी छाया के साथ मारपीट और प्रताड़ना शुरू कर दी।

धर्मेंद्र की चाल: सुखी रखने का भरोसा दिलाया और कर ली दूसरी शादी
जानकारी के मुताबिक, छाया ने डबरा थाने में FIR दर्ज कराई तो पति धर्मेंद्र उसे सुखी रखने का भरोसा देने लगा। उसने भरोसा दिलाकर कोर्ट में राजीनामा करवा लिया, लेकिन बाद में पति धर्मेंद्र ने छाया को घर से निकाल दिया। परेशान छाया अपने मायके आकर रहने लगी, इसी दौरान छाया को कुछ महीने पहले पता लगा कि उसके पति धर्मेद्र ने दूसरी शादी रचा ली है। धर्मेंद्र ने दूसरी शादी भी छाया की मौसी की लड़की से की थी।

पुलिस से लगाई गुहार: शादी के सारे सबूत दिखाए
धर्मेंद्र ने बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर ली तो दुखी पत्नी छाया ने पुलिस से गुहार लगाई है। छाया ने ग्वालियर पुलिस को शादी के सारे सबूत दिए हैं। साथ ही धर्मेंद्र द्वारा दूसरी शादी रचाई जाने के पुख्ता दस्तावेज भी दिए हैं। ग्वालियर पुलिस ने इस मामले में सबूत की जांच के बाद पति धर्मेंद्र के खिलाफ कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। बता दें कि धर्मेंद्र ड्राइवरी करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story