DA Hike in MP: सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में 5% बढ़ोतरी, CM मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा

DA Hike in MP: मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के लाखों कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ऐलान किया कि प्रदेश के 7.30 लाख कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 5% बढ़ाकर 55% कर दिया गया है। यह घोषणा भोपाल में आयोजित मध्यप्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के कार्यक्रम में की गई।
प्रमोशन पर भी जल्द फैसला
सीएम मोहन यादव ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों की प्रमोशन की मांग 2016 से लंबित है और सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि सभी वर्गों के प्रमोशन जल्द से जल्द शुरू किए जाएं। इसके लिए सरकार ने एक मंत्रिमंडलीय समिति भी बनाई है, जो बीच का रास्ता निकालने के लिए लगातार चर्चा कर रही है।
हमारी सरकार लगातार अधिकारी-कर्मचारियों के हित का ध्यान रख रहे है। केन्द्र सरकार के समान मध्यप्रदेश के सभी शासकीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55% करने की घोषणा की है। इसे त्वरित गति से लागू किया जाएगा, इसके साथ ही एरियर की राशि का भुगतान पांच समान किस्तों में किया जाएगा।
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) April 27, 2025
सभी… pic.twitter.com/VMFcikJNsw
महंगाई भत्ते में बड़ी बढ़ोतरी
मुख्यमंत्री ने बताया कि सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए 2024 से 3% और 1 जनवरी 2025 से 2% महंगाई भत्ते की अतिरिक्त किस्त मंजूर की गई है। इसके बाद अब मध्यप्रदेश के कर्मचारियों का DA केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर 55% हो गया है। एरियर की राशि का भुगतान भी पांच समान किस्तों में जून 2025 से अक्टूबर 2025 तक कर दिया जाएगा।
प्रमोशन पर जल्द मिलेगी खुशखबरी
प्रमोशन को लेकर मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि बहुत जल्द कोई ठोस कदम उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों से बातचीत कर बीच का समाधान खोजा जा रहा है और भगवान महाकाल की कृपा से जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा। राज्य के कर्मचारियों के लिए यह ऐलान निश्चित ही एक बड़ी राहत और उत्साह बढ़ाने वाला कदम है। अब सभी की निगाहें प्रमोशन को लेकर होने वाली अगली घोषणा पर टिकी हुई हैं।