A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Bhopal Crime News: मध्यप्रदेश के भोपाल में सनसनीखेज घटना हो गई। CRPF आरक्षक ने बुधवार (29 जनवरी) रात को खौफनाक कदम उठाया। आपसी विवाद के बाद आरक्षक ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। पत्नी को मारने के बाद पुलिस को फोन कर कहा-'पत्नी को गोली मार दी है'। पुलिस के पहुंचने से पहले आरक्षक ने खुद को भी गोली मार ली। दोनों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने गुरुवार (30 जनवरी) को दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया है। घटना मिसरोद के बंगरसिया कैंप की है।

घरेलू कलह के कारण हत्या और सुसाइड 
मिसरोद थाने के TI मनीष राज सिंह भदौरिया ने बताया कि CRPF जवान रविकांत वर्मा (35) और पत्नी रेनू वर्मा (32) CRPF कैंप के करीब सिविल कॉलोनी में रहते थे। दोनों के दो बच्चे हैं।  बुधवार को दोनों के बीच विवाद हुआ। रात 1:30 बजे रविकांत ने पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। 

मैंने पत्नी को गोली मार दी
पत्नी की हत्या के बाद रविकांत ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कहा- 'मैंने पत्नी को गोली मार दी'। इसके बाद रविकांत ने डायल-100 को फोन कर मामले की जानकारी दी। पुलिस के पहुंचने से पहले आरक्षक ने खुद को गोली मार ली। पुलिस को रविकांत और उसकी पत्नी का खून से लथपथ शव मिला। पास में राइफल पड़ी थी। पुलिस को मौके से आठ कारतूस के खोके मिले हैं। फिलहाल स्पष्ट नहीं है कि दोनों को कितनी गोली लगी हैं। दोनों शवों का पोस्टमार्टम एम्स में कराया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: नर्मदापुरम में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने कार और बाइक को मारी टक्कर; 3 की दर्दनाक मौत, महिला घायल

रोते-बिलखते रहे बच्चे 
पुलिस पहुंची तो दोनों के शव एक कमरे में थे। दूसरे कमरे में दोनों मासूम बच्चे रोते-बिलखते रहे। गोलियों की आवाज सुनने के बाद पड़ोसी मौके पर पहुंचे। तब तक पत्नी और पत्नी की मौत हो चुकी थी। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि पत्नी और पत्नी के बीच आए दिन विवादों की आवाज आती थी।