रामेश्वर शर्मा का विवादित बयान: दिग्विजय पापी, केजरीवाल उल्लू का पट्ठा और राहुल गांधी को 55 साल का बूढ़ा कह दिया

BJP MLA Rameshwar Sharma
X
राजगढ़ में रामेश्वर का विवादित बयान।
MP Politics News: BJP विधायक रामेश्वर शर्मा ने विवादित बयान दिया है। राजगढ़ में रामेश्वर ने दिग्विजय सिंह को पापी कहकर पुकारा। इतना ही नहीं रामेश्वर ने अरविंद केजरीवाल को उल्लू का पट्ठा और नेता राहुल गांधी को 55 साल का बूढ़ा कहा।

MP Politics News: मध्यप्रदेश में चुनावी सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान विवादित बयानों का सिलसिला जारी है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने विवादित बयान दिया है। राजगढ़ में कार्यकर्ता सम्मेलन में हूजुर विधायक ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को पापी कहकर पुकारा। इतना ही नहीं रामेश्वर शर्मा ने जनता से अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को हराकर इस्लामाबाद भेजिए। भाजपा विधायक यहीं नहीं रुके, रामेश्वर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उल्लू का पट्ठा और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 55 साल का बूढ़ा कहकर संबोधित किया।

दिग्विजय को हराकर पाकिस्तान भेजना है
बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को कांग्रेस ने राजगढ़ लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है। दिग्विजय के सामने भाजपा ने रोडमल नागर को टिकट दिया है। नागर के समर्थन में विधायक रामेश्वर शर्मा ने राजगढ़ के ब्यावरा में चुनावी सभा को संबोधित किया। सभा में रामेश्वर ने कहा कि दिग्विजय सिंह पापी हैं। आपने पहले दस साल दिग्विजय को जिताया गलती की । इस बार दिग्विजय को हराकर सीमा पार इस्लामाबाद (पाकिस्तान) भेजना है।

इन बंदरों को हवाई जहाज से बांधकर भेज देंगे
रामेश्वर यहीं नहीं रुके, भाजपा ने विधायक ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। रामेश्वर ने अरविंद केजरीवाल पागल और उल्लू का पट्ठा बताया। राहुल गांधी को 55 साल का बूढ़ा कह दिया। भाजपा विधायक ने कहा कि लोग सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़े करते हैं। अगली बार जब स्ट्राइक करेंगे तो इन बंदरों को हवाई जहाज से बांधकर भेज देंगे तो इन्हें सबूत मिल जाएंगे।

पूरी आठ विधानसभाएं आठ लाख वोटों से जीतेंगे
रामेश्वर शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इस बार राजगढ़ लोकसभा की पूरी आठ विधानसभाएं हम 8 लाख वोटों से जीतने वाले हैं। लोकसभा चुनाव हम आठ लाख से अधिक मतों से जीतेंगे। जो राजा यहां घूम रहा है, उसे ऐसा पैक करेंगे कि सीधा इस्लामाबाद भेज देंगे। क्योंकि उसको चाहने वाले अब मध्यप्रदेश और देश मे नहीं है, दिग्विजय को चाहने वाले तो सीमा के उस पार हैं, वो इनको चाहते हैं ओर ये इनको चाहते हैं, हम तो जय श्री राम वाले हैं, जो राम को चाहते हैं, हम उनको चाहते हैं।

मेरी गारंटी है लाहौर में बैठे मुल्ला मौलवी भी वंदे मातरम बोलेंगे
विधायक रामेश्वर ने राजगढ़ के मंच से कांग्रेस सहित विपक्षी नेताओं के लिए जमकर अपशब्दों का उपयोग किया। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि बेइमानों, लुटेरों को सबक सिखाना, तीसरी बार मोदी की सरकार बना दो मेरी गारंटी है, लाहौर में बैठे मुल्ला मौलवी भी वंदे मातरम बोलेंगे। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि आज मैं ब्यावरा की धरती पर डंके की चोट बोल रहा हूं। अयोध्या में राम मंदिर बनकर इतिहास बदल गया है। भूगोल बदलना चाहते हो तो हाथ उठा कर बताओ। मैं सौगंध खाकर कह रहा हूं, मोदी जी 400 लेकर जब लोकसभा के अंदर बैठेंगे, तो लाहौर की छाती पर भी तिरंगा फहराया जाएगा, ये है भारत।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story