लोकसभा चुनाव से पहले कमलनाथ को झटका: CM मोहन यादव ने भाजपा में शामिल कराए छिंदवाड़ा कांग्रेस के कई नेता, देखें सूची

Congress leaders join BJP in Chhindwara: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बगावत तेज हो गई है। बुधवार को कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव के हाथों कांग्रेस के कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ले ली। मुख्यमंत्री की बुधवार को जन आभार यात्रा थी। जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। जेसीबी से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
छिंदवाड़ा में ₹104 करोड़ की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण https://t.co/azZDnqIxZg
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) February 21, 2024 छिंदवाड़ा में मुख्यमंत्री मोहन यादव का भव्य स्वागत हुआ। रोड शो के दौरान समर्थकों ने जेसीबी मशीन से पुष्पवर्षा कराई। इस स्वागत से मोहन मंत्रमुग्ध नजर आए। कहा, छिंदवाड़ा में जो हवा बह रही है, वह अपने आप में संकेत है। मैं अग्रिम बधाई देता हूं। कहा, इस बार भाजपा को कोई ताकत नहीं रोक सकती।
"अद्भुत है जनजातीय कला, संस्कृति और उनके जीवन मूल्य"
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बालाघाट में जनजातीय समाज की संस्कृति और पारंपरिक वेशभूषा के रंग में रंगे नजर आए।@DrMohanYadav51 pic.twitter.com/vgPJC8PxAE
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) February 21, 2024 #WATCH छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "छिंदवाड़ा जो प्रेम लुटा रहा है जो हवा बहकर आ रही है वे अपने आप में संकेत दे रही है, मैं सभी का धन्यवाद देता हूं...भाजपा में शामिल होने वाले सभी लोगों का मैं भाजपा के परिवार में स्वागत करता हूं, जिनके नाम नहीं बोल पा… https://t.co/watpQP40ne pic.twitter.com/nHAeIl2MQb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 21, 2024 