Rajasthan News: झुंझुनूं जेल में मुख्य प्रहरी ने रिवॉल्वर से सिर में गोली मारकर दी जान, पुलिस आत्महत्या का कारण तलाश रही

Jhunjhunu District Jail
X
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राजस्थान के झुंझुनूं में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जिला जेल में मुख्य जेल प्रहरी ने रिवॉल्वर से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जेल प्रहरी ने क्यों खुद को गोली मारी? यह आत्महत्या है या फिर दुर्घटना? पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

जयपुर। झुंझुनूं में डिस्ट्रिक्ट जेल में मुख्य प्रभारी ने रिवॉल्वर से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि यह आत्महत्या है या फिर दुर्घटना, इसकी जांच की जा रही है? पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली कि मांडल मोड़ स्थित जिला जेल में मुख्य जेल प्रहरी हेड कॉन्स्टेबल कृष्ण कुमार (45) ने खुद को गोली मार ली। मौके पर पहुंचकर घटना का निरीक्षण किया। कृष्ण कुमार जेल के हथियार खाने में मृत पड़ा था। हाथ में 455 बोर पिस्टल थी। सिर में छेद था। काफी ब्लड बहा था। पिस्टल लोडेड थी। सिर्फ 1 गोली निकली। जिससे कृष्ण की मौत हुई। पिस्टल में पांच राउंड भरे और एक खाली था।

पूरा मामला: गोली की आवाज सुनकर अंदर की ओर दौड़े सिपाही
जानकारी के मुताबिक,कृष्ण कुमार जेल परिसर के क्वार्टर में रहते थे। सुबह 10 से शाम 6 बजे तक उनकी ड्यूटी थी। कृष्ण कुमार रविवार को ड्यूटी पर आए। ड्यूटी पर आने के बाद मुख्य दरवाजे पर कुछ देर काम किया। इसके बाद रजिस्टर रखने के लिए जेल में स्थित हथियार खाने में चले गए। हथियार खाने के बाहर दो सिपाही थे। सुबह 10:30 बजे हथियार खाने से गोली चलने की आवाज आई। हथियार खाने के बाहर मौजूद दोनों जवान अंदर गए तो फर्श पर कृष्ण कुमार पड़े थे। सिर में गोली लगी थी, जमीन खून से लाल थी।

पिछले तीन साल से जिला जेल में पदस्थ थे
कृष्ण कुमार झुंझुनूं जिले की अलसीसर तहसील के जवाहरपुरा गांव के रहने वाले थे। 2003 बैच के कॉन्स्टेबल रहे। उनके दो बेटे हैं। दोनों कॉलेज की पढ़ाई कर रहे हैं। कृष्ण कुमार का परिवार गांव में रहता है। जानकारी के मुताबिक, कृष्ण कुमार जिला जेल में अक्टूबर 2021 से पदस्थ थे। उनके पास हथियार खाने का अतिरिक्त चार्ज था। वे कोत प्रभारी थे। प्रभारी होने के कारण वे हथियार खाने में आते-जाते रहते थे। कृष्ण मानसिक तौर पर स्वस्थ थे। न उन्हें कोई शिकायत थी और न उनके खिलाफ किसी तरह की शिकायत थी। कृष्ण की मौत कैसे हुई? इस मामले की पुलिस जांच कर रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story