Logo
election banner
मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में दक्षिण अफ्रीकी चीता 'गामिनी' ने पांच नहीं छह शावकों को जन्म दिया है। पांच शावकों के जन्म की खबर के एक हफ्ते बाद सोमवार को केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने इसकी पुष्टि की है। अब कूनो में चीतों की संख्या 27 हो गई है। 

भोपाल। कूनो नेशनल पार्क में दक्षिण अफ्रीकी चीता 'गामिनी' ने पांच नहीं छह शावकों को जन्म दिया है। पांच शावकों के जन्म की खबर के एक हफ्ते बाद सोमवार को इसकी पुष्टि हुई है। वन विभाग को पहले 5 ही शावक दिखे थे, लेकिन एक और शावक निगरानी के दौरान नजर आया है। जिसकी तस्वीरें केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट (एक्स) पर पोस्ट की है। अब कूनो में 14 शावकों सहित चीतों की संख्या 27 हो गई है। 

खुशी का कोई अंत नहीं है
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव पर Tweet कर एक्स पर लिखा है कि गामिनी की विरासत आगे बढ़ी! खुशी का कोई अंत नहीं है, ये पांच नहीं, बल्कि छह शावक हैं। गामिनी से पांच शावकों के जन्म की खबर के एक हफ्ते बाद, अब यह पुष्टि हो गई है कि दक्षिण अफ्रीकी चीता गामिनी ने छह शावकों को जन्म दिया है, जो पहली बार मां बनने वाली मादा चीता के लिए एक तरह का रिकॉर्ड है। गामिनी के प्यारे छह शावकों के दृश्यों के साथ खुशी साझा कर रहा हूं। 

घास के कारण नहीं दिखा था छठवां शावक 
बता दें कि 10 मार्च को मादा चीता 'गामिनी ने शावकों को जन्म दिया था। बड़ी घास होने के कारण वन विभाग अमले को गश्ती के दौरान 5 शावक नजर आए थे। इस वजह से वन विभाग अमले को लगा कि गामिनी चीते ने 5 शावकों को जन्म दिया है, लेकिन सोमवार को जब उनकी निगरानी की गई तो 6 शावकों की तस्वीर स्पष्ट हो गई। जो एक शावक पहले नजर नहीं आया था वह सोमवार को स्पष्ट रूप से दिख गया।

नए साल के तीसरे दिन आशा ने चार शावकों को दिया था जन्म 
बता दें कि नए साल के तीसरे दिन तीन जनवरी 2024 को कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता आशा ने चार शावकों को जन्म दिया था। कूनो प्रबंधन शावकों के वीडियो और फोटो जारी किए थे।  इससे पहले 24 मार्च 2023 को मादा चीता ज्वाला ने चार शावकों को जन्म दिया, लेकिन उनमें से तीन की मौत हो गई थी। अभी एक जीवित है। अब कूनो में कुल 26 चीते (13 वयस्क और 13 शावक) हो गए हैं।

पहली बार सियाया ने चार शावकों को दिया था जन्म 
जानकारी के मुताबिक, 71 साल भारत में की धरती पर पहली बार 29 मार्च 2023 को चीतों का जन्म हुआ था। कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाई गई मादा चीता सियाया ने भी 4 शावकों को जन्म दिया था। तब भी केन्द्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और प्रधानमंत्री मोदी ने बधाई दी थी। हालांकि, तीन शावकों की बाद में मौत हो गई थी।

कूनो में अभी 14 शावक सहित कुल 27 चीते 
कूनो नेशनल पार्क में 17 सितंबर 2022 को PM मोदी के जन्मदिन पर नामीबिया से आठ चीते लाकर छोड़े गए थे। 18 फरवरी 2023 को दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते दोबारा कूनो में लाए गए। इस तरह कूनो में कुल 20 चीते आए थे। चीता प्रोजेक्ट के 17 महीने में 10 चीतों की मौत हो चुकी है। अब तक चार मादा चीता शावकों को जन्म दे चुकी हैं। सबसे ज्यादा रिकॉर्ड 6 शावकों को मादा चीता गामिनी ने जन्म दिया है। वर्तमान में 14 शावक सहित कुल 27 चीता कूनो में हैं। 

5379487