सिवनी में भीषण हादसा: कार से टक्कर के बाद एसएफ जवानों से भरी बस पलटी, तीन की दर्दनाक मौत, 26 जवान घायल

Seoni Road Accident:
X
Seoni Road Accident:
Seoni Road Accident: मध्यप्रदेश के सिवनी में बड़ा हादसा हो गया। 35वीं बटालियन के एसएफ जवानों से भरी बस सिवनी में कार से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। 26 पुलिसकर्मी घायल हैं।

Seoni Road Accident: मध्यप्रदेश के सिवनी में बड़ा हादसा हो गया। 35वीं बटालियन के SF जवानों से भरी बस सिवनी में कार से टकराकर पलट गई। हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। 26 पुलिसकर्मी घायल हैं। सूचना पर पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को समुदाय सिविल अस्पताल केवलारी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने अस्पताल में इलाज के दौरान कार सवार घायल निखलेश जसवानी, कन्हैया जसवानी और पुरुषोत्तम उर्फ काजू महिपाल को मृत घोषित कर दिया।

हादसे में कार सवारों की मौत
जानकारी के मुताबिक, मंडला के रहने वाले कुछ लोग नागपुर से इलाज कराकर कार से वापस घर जा रहे थे। इस दौरान पुलिस जवानों को लेकर सिवनी आ रही बस की धानागढ़ के पास कार से टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार अशोक कुकरेजा, ममता जसवानी, निखलेश जसवानी, कन्हैया जसवानी और पुरुषोत्तम उर्फ काजू महोबिया गंभीर रूप से घायल हो गए। बस सवार 26 जवान भी घायल हो गए। इलाज के दौरान कार सवार निखलेश, कन्हैया और पुरुषोत्तम की मौत हो गई।

गड्ढों के कारण अनियंत्रित होकर कार की बस से हुई टक्कर
पुलिस के मुताबिक, हादसा शुक्रवार की देर रात हुआ। मंडला बटालियन कैंप से वीआइपी ड्यूटी करने एसएफ अधिकारी सहित 31 जवानों को लेकर बस पांढुरना (छिंदवाड़ा) जा रही थी। धानागाड़ा के पास सड़क के बड़े-बड़े गड्ढों से कार अनियंत्रित होकर जवानों से भरी बस से टकरा गई। हादसे के बाद पुलिस पहुंची और घायलों को केवलारी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान कार सवार तीन की मौत हो गई। कार में सवार अशोक और ममता घायल हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story