Logo
election banner
BJP leader son Murder in Bhind: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में भाजपा नेता के बेटे और होटल संचालक की हत्या से हर कोई हैरान है। बदमाश फरार हैं।

BJP leader son Murder in Bhind: मध्यप्रदेश के भिंड जिले में भाजपा नेता व होटल संचालक विनोद जैन के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महाशिवरात्रि की अलसुबह 5 बजे हुई इस वारदात से हड़कंम मचा हुआ है। पुलिस के आला अफसरों ने मौके पर पहुंचकर शूटरों की तलाश कर रहे हैं। 

भाजपा नेता विनोद जैन के 24 वर्षीय बेटे प्रणाम को अज्ञात लोगों ने गोली मारी है। वारदात के बाद आरोपी फरर हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है, लेकिन पता नहीं चल पाया। हत्या से बीजेपी नेता के घर और मोहल्ले में मातम पसरा है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

पन्ना होटल की चौथी मंजिल में रहता विनोद का परिवार 
विनोद जैन भिंड के प्रतिष्ठित व्यवसायी हैं। शहर के मेन मार्केट में उनका पन्ना होटल है। इसी मकान की चौथी मंजिल में विनोद परिवार के साथ रहते हैं। गुरुवार की रात भोजन करने के बाद परिवार के सभी सदस्य अपने अपने कमरे में सोने चले गए। बेटा प्रणाम जैन भी अपने कमरे में सो रहा था, लेकिन अलुसबह 5 बजे अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां दाग कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद दूसरे कमरे में सो रहे परिजनों के पास पहुंचा और गिर पड़ा। परिजन तुरंत उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पीछे के रास्ते से होटल में घुसे आरोपी 
पुलिस ने बताया कि हमलावर पीछे के रास्ते से होटल में घुसे थे। साथ ही हत्या करने वाला कोई जानकर व्यक्ति है। उसे होटल और घर के बारे में पूरी जानकारी रही होगी। परिजनों ने भी बताया कि आरोपी टीन शेड के रास्ते से आए हैं और वारदात के बाद इसी रास्ते से भागे हैं। होटल के पीछे एक मकान और गली है। पुलिस छानबीन कर रही है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला।  

5379487