भोपाल में मंदिर के बाहर मवेशी अवशेष मिलने पर बवाल, हिंदू संगठनों ने चक्काजाम किया। पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश तेज की।

Bhopal News: मध्यप्रदेश। भोपाल में रविवार देर रात जमकर हंगामा हुआ। बताया जा रहा है कि, मंदिर के बाहर मवेशी का शव मिला, इसकी सूचना हिन्दू संगठनों को लगी तो मौके पर कई लोग इकठ्ठा हो गए। देर रात जय मां भवानी हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इन लोगों का कहना था कि, मंदिर के बादर मिले अवशेष गाय के बछड़े के हैं। प्रदर्शनकारियों ने रात को सड़क पर विरोध के चलते चक्काजाम भी कर दिया था।

भारी पुलिस बल करना पड़ा तैनात
जय मां भवानी हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि, आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। मामले को शांत करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। करीब दो घंटे के बाद पुलिस ने रास्ता खुलवाया। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया है कि, जांच के बाद दोषी पाए जाने वाले लोगों पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।

नवरात्रि के समय माहौल बिगाड़ने की कोशिश
रिपोर्ट्स के अनुसार भानू सिंह ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इसी के आधार पर आरोपियों की पहचान होगी। भानू सिंह ने नवरात्रि पर इस तरह की घटनाओं पर आपत्ति जताई। प्रदर्शनकारियों द्वारा देर रात तक खुलने वाली पुराने शहर की दुकानों पर भी ऐतराज जताया गया है। 

कार्रवाई न होने पर बड़े प्रदर्शन की चेतावनी
इधर हिन्दू संगठन से जुड़े भानू सिंह का कहना है कि, गोवंश का सिर कटा हुआ था। जाहिर तौर पर कत्ल किया गया है। सीसीटवी के आधार पर आरोपियों की पहचान हो और उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए। अगर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो पूरा हिन्दू समाज प्रदर्शन करेगा। इस तरह मंदिर के बहार गोवंश के अवशेष फेंकना माहौल खराब करने की कोशिश है।