haribhoomi hindi news
Bhopal State Capital Region: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल को दिल्ली की तर्ज पर विकसित किया जाना है। राजगढ़, रायसेन, सीहोर, सांची और मंडीदीप को मिलाकर दिल्ली NCR की तरह भोपाल SCR बनाकर मेट्रो ट्रेन समेत अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।

Bhopal State Capital Region: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल को दिल्ली की तर्ज पर विकसित किए जाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को शहर के मंत्री-विधायकों और संबंधित अफसरों की बैठक ली। इसमें बताया कि राजगढ़, रायसेन, सीहोर, सांची और मंडीदीप को मिलाकर दिल्ली NCR की तर्ज पर भोपाल SCR डेवलप किया जाएगा। जिसमें मेट्रो सहित अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

वीडियो देखें 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, भोपाल को झुग्गी मुक्त कर आदर्श राजधानी के तौर पर विकसित किया जाएगा। इसके लिए भवन निर्माण कराए जाएंगे फिर झुग्गियां खाली कराई जाएंगी। ताकि, लोगों को परेशानी न हो। अक्टूबर तक  निविदा पूरी कर यह कार्य शुरू किया जाए। मुख्यमंत्री ने सड़क निर्माण में तेजी लाने और समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। 

भोपाल SCR में शामिल होंगे यह शहर 
शनिवार को भोपाल के विकास की समीक्षा बैठक के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने इसके संकेत दिए। उन्होंने कहा कि एससीआर में रायसेन शहर, मंडीदीप, सलामतपुर, सांची, राजगढ़, पीलूखेड़ी सीहोर और बैरसिया को शामिल किया जाएगा। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने इस दौरान भोपाल के विकास कार्यों संबंधी प्रेजेंटेशन दिया।  

3 रूटों पर चलेगी भारत वंदे मेट्रो ट्रेन 
भोपाल कैपिटल रीजन में वंदे भारत ट्रेन चलाने की भी योजना है। इसके लिए अभी तीन रूट प्रस्तावित किए गए हैं। इनमें भोपाल से बैतूल वाया होशंगाबाद-इटारसी, भोपाल से सागर वाया बीना और भोपाल से शाजापुर वाया सीहोर शामिल हैं। 

सड़क निर्माण की समीक्षा 
मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में भोपाल में बन रहे सड़क और फ्लाईओवर के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही अयोध्या बायपास सहित अन्य महत्वपूर्ण सड़कों के लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी करने को कहा। 

कमलनाथ सरकार में भी आया था प्रस्ताव 
आसपास के जिलों को मिलाकर भोपाल स्टेट कैपिटल रीजन बनाने का विचार एक दशक पुराना है। कमलनाथ सरकार में भोपाल, मंडीदीप, औबेदुल्लागंज और सीहोर को जोड़कर एससीआर बनाने का​ प्रस्ताव रखा गया था। अब इसका विस्तार कर नया प्लान तैयार किया जा रहा है। जो शहर एससीआर में शामिल होंगे, उनका विकास भी राजधानी की तर्ज पर ही किया जाएगा। 

7