A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Bhopal News in Brief, 31 January: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सियासत, साहित्य और संस्कृति से जुड़ी रोजाना कई खबरें हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि के 'भोपाल टूडे न्यूज' सेगमेंट में भोपाल से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और भोपाल शहर की हर खबर से जानकारी को बढ़ाएं। 

भोपालवासियों के लिए जरूरी खबरें ; Bhopal Today Live 

भोपाल के 40 से ज्यादा क्षेत्रों में आज गुल रहेगी बिजली
राजधानी भोपाल के 40 से ज्यादा क्षेत्रों में शुक्रवार को बिजली गुल रहेगी। इन इलाकों में निर्माण कार्यों और रखरखाव के कार्यों के चलते शटडाउन किया जा रहा है। साकेत नगर, पंडित भीमसेन, जोशी अपार्टमेंट, रवींद्रनाथ टैगोर कॉम्प्लेक्स, सरस्वती नगर, इंद्रा नगर और आसपास क्षेत्र में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बिजली गुल रहेगी। राजीव गांधी कॉलेज, साउथ एन्क्लेव, आकाश गंगा, त्रिलोचन नगर और आसपास क्षेत्र में सुबह 9 से शाम 4 बजे तक लाइट बंद रहेगी। शाहपुरा थाना, सिंधु साम्राज्य, फॉर्च्यून प्राइड और आसपास क्षेत्र में सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली कटौती होगी। पल्लवी नगर, ओपल रीजेंसी, सुरेंद्र रेजीडेंसी, अधिष्ठान और आसपास क्षेत्र में दोपहर 2 से 3 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।

इन इलाकों में भी बिजली कटौती 
मीनल, छत्रसाल, नरेला अहंकारी, श्रवण कांता कॉलोनी, चाण्क्य पुरी, मेपल ट्री और आसपास क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक बिजली कटौती होगी। सुमित्रा परिसर, बांसखेड़ी, सौम्या एवरग्रीन, शिव जानकी वाटिका, सिग्नेचर ग्रीन, 610 क्वार्टर और आसपास क्षेत्र में सुबह 11 दोपहर 12 बजे तक लाइट नहीं रहेगी। शिरडीपुरम, गणपति, एन्क्लेव, सिग्नेचर क्राउन, भूमिका रेजीडेंसी, फाइन एन्क्लेव, मानसरोवर स्कूल, सागर कुंज, बीमा कुंज, बंजारी ए सेक्टर, क्वालिटी होम्स और आसपास क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर 4 बजे तक बिजली कटौती होगी। 

फरवरी में दो जैन मंदिरों में सौगात
राजधानी भोपाल में फरवरी माह में दो नवनिर्मित जैन मंदिरों में जिन प्रतिमाओं की स्थापना होने जा रही है। शहर में यह मंदिर बनकर तैयार है। इसमें जैन मुनियों के सान्निध्य में विधि विधान से पंचकल्याण के जरिए पाषाण से भगवान बनाने के अनुष्ठान होंगे और प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी। इसे लेकर समाज के श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। मंदिरों में पंचकल्याणक की तैयारियां भी जोर शोर से चल रही है। लालघाटी जैन नगर स्थित शांतिनाथ जैन मंदिर में पंचकल्याण महोत्सव का आयोजन 1 से पांच फरवरी तक किया जाएगा। 

इग्नू में प्रवेश के लिए आवेदन की आज आखिरी तारीख
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) में यूजी, पीजी, पीएचडी जैसे पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की शुक्रवार को आखिरी तारीख है। बता दें कि इग्नू दो तरह के पाठ्यक्रमों में प्रवेश देता है। छात्र अपनी सुविधानुसार ऑनलाइन पाठ्यक्रमों या ओपन एवं डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम के तहत प्रवेश लेकर अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद कभी कभी ऐसा होता है की छात्र एडमिशन वापस लेना चाहता है, इसके तहत दिनों के हिसाब से आवेदन वापस लेने की छूट है। जितने दिन बाद आप एडमिशन वापस लेंगे उसी के अनुसार इग्नू की ओर से फीस में कटौती करकेआपका आवेदन विड्रॉ कर दिया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें:  News in Brief, 31 January: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें

नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 8 फरवरी को
जवाहर नवोदय विद्यालय, रातीबढ़ में कक्षा नौंवी और ग्यारहवीं कक्षा में दाखिले होना है। इसके लिए प्रवेश परीक्षा 8 फरवरी को होगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट के लिए स्कूल प्रबंधन ने गुरुवार को प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। इन्हें स्टूडेंट ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं। परीक्षा राजधानी के दो केन्द्रों पर आयोजित होगी। यहां सीबीएसई पैटर्न है। स्कूल में हॉस्टल की सुविधा है।

बीयू में अब परीक्षा वाले दिन भी जमा होंगे परीक्षा फॉर्म
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी (बीयू) में छात्र-छात्राएं अब परीक्षा वाले दिन भी परीक्षा फॉर्म जमा कर परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। इसके लिए विद्यार्थियों को लेट फीस के रूप में चार हजार रुपए अतिरिक्त देना होंगे। विवि ने सत्र 2024-25 नई शिक्षा नीति के स्नातक (यूजी) कोर्स की वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी है। बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएससी (होम साइंस), बीए मेनेजमेंट, बीबीए, बीसीए, बीपीईएस के प्रथम वर्ष के विद्यार्थी सामान्य फीस के साथ 14 फरवरी तक फार्मा जमा कर सकेंगे। यूजी द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी तीन से 18 फरवरी तक जमा होंगे। 19 से 21 फरवरी तक तथा 22 फरवरी से परीक्षा शुरू होने के तीन पहले एक हजार रुपए का विशेष विलंब शुल्क देना होगा। यूजी थर्ड ईयर छात्र आठ से 20 फरवरी तक सामान्य फीस के साथ फॉर्म जमा कर सकेंगे। 

मां नर्मदा जयंती महोत्सव 4 फरवरी को
मां नर्मदा जयंती 4 फरवरी को मनाई जाएगी। इस दिन मां नर्मदा मंदिर नार्मदीय भवन तुलसी नगर में जयंती महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर नार्मदीय महिला मंडल की ओर से मां नर्मदा के प्रमुख घाटों से एकत्रित पवित्र जल से मां नर्मदा का पंचामृत अभिषेक, सहस्त्रघट महाअभिषेक, श्रृंगार के साथ नर्मदा सहस्त्रनाम और नर्मदा स्त्रोत का पाठ होगा। नार्मदीय समाज के सुशील बिल्लौरे ने बताया कि इस मौके पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन भी होगा। इसमें दो शिक्षक रेखा राजेंद्र काशिव और दिनेश काजवे टिमरनी को स्वर्गीय पं. बालाराम बिल्लौरे स्मृति शिक्षक सम्मान पुरस्कार" से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह, पीसी शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहेंगे। 

भोपाल लिटरेचर एंड आर्ट फेस्टिवल 2 फरवरी तक चलेगा 
भोपाल लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन 31 जनवरी से 2 फरवरी तक भारत भवन में किया जा रहा है। आयोजन में हिंदी व अंग्रेजी के अनेक नए लेखकगण सहभागिता करेंगे। कई पुस्तकों का विमोचन भी इस दौरान किया जाएगा। इसमें भाग लेने के लिए कोई टिकट नहीं है। दर्शकों और श्रोताओं को रजिस्ट्रेशन करवाने की व्यवस्था है। 31 जनवरी को सुबह 11 बजे समारोह का आगाज भारत भवन में होगा व अगले तीन दिनों तक करीब 61 विभिन्न सत्रों में ज्ञान की गंगा यहां बहेगी। उद्घाटन समारोह में भारत भवन की ट्रस्टी व आदिवासी कलाकार पद्मश्री भूरीबाई भी उपस्थित रहेंगी। 

बीयू में 3 फरवरी से भरे जाएंगे यूजी सेकंड ईयर के परीक्षा फॉर्म
भोपाल की बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी (बीयू) के यूजी सेकंड ईयर के परीक्षा फार्म 3 फरवरी से 18 फरवरी तक जमा होंगे। यूजी थर्ड ईयर छात्र 8 फरवरी से 20 फरवरी तक सामान्य फीस के साथ फॉर्म जमा कर सकेंगे। बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएससी (होम साइंस), बीए मेनेजमेंट, बीबीए, बीसीए, बीपीईएस फस्र्ट ईयर के परीक्षा फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। सामान्य फीस के साथ फॉर्म 14 फरवरी तक जमा होंगे।