Bhopal Property Rate: भोपाल में प्रॉपर्टी लेना चाहते हैं तो जल्दी करें; दिवाली बाद बढ़ सकती हैं कीमतें 

Bhopal Property Rate
X
Bhopal Property Rate
Bhopal Property: एमपी की राजधानी भोपाल की 1294 लोकेशन में प्रॉपर्टी की जमकर खरीद-फरोख्त हुई है। 300 लोकेशन में तय दरों महंगी कीमत पर रजिस्ट्रियां हुई हैं।

Bhopal Property Rate: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में यदि आप भी प्रॉपर्टी सर्च कर रहे हैं तो जल्दी करिए। दिवाली बाद भोपाल में प्रॉपर्टी की कीमतें बढ़ सकती हैं। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने पंजीयन विभाग को प्रॉपर्टी की नई गाइडलाइन तैयार करने के निर्देश दिए हैं। नई गाइडलान में 15 से 50 फीसदी तक रेट बढ़ जाएंगे।

दरअसल, पिछले छह माह में भोपाल के 1294 स्थानों पर प्रॉपर्टी की जमकर खरीद-फरोख्त हुई है। इनमें से 300 लोकेशन ऐसी हैं, जहां तय दरों महंगी कीमत पर रजिस्ट्रियां हुई हैं। भोपाल की इन लोकेशन में प्रशासन ने प्रॉपर्टी की दरें बढ़ाने का निर्णय लिया है। संभवत: दिवाली बाद यह दरें लागू भी हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें: MP में सस्ती होगी बिजली: घरेलू उपभोक्ताओं को मिल सकती है 20% तक की राहत, जानें नया टैरिफ प्लान

हर 3 माह में प्रॉपर्टी की नई दरें
भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने गुरुवार, 24 अक्टूबर को वरिष्ठ जिला पंजीयक मुकेश श्रीवास्तव, स्वप्नेश शर्मा सहित अन्य अफसरों की बैठक कर नई गाइडलाइन का प्रस्ताव बनाने को कहा है। सीएम मोहन यादव ने भी हर तीन माह में प्रॉपर्टी की दरें तय करने के निर्देश दिए हैं।

भाेपाल के इन लोकेशन पर महंगी होगी प्रॉपर्टी

  • भोपाल में मेट्रो रूट, बस स्टैंड और प्रमुख परियोजनाओं के आसपास की प्रॉपर्टी का मूल्यांकन एआई मॉडल से हुआ है। कोलार सिक्सलेन के चलते गोल जोड़ और थुआखेड़ा से कजलीखेड़ा तक प्रॉपर्टी के रेट बढ़ सकते हैं। चूनाभट्टी से नेहरू नगर, कोटरा, वैशाली नगर में भी दरें बढ़ाई जाएंगी।
  • सलैया से बगली, बैरागढ़ रेललाइन के आसपास, हिनोतिया आलम, सनखेड़ी, बरखेड़ा नाथू, सेवनियां गोंड, कलखेड़ा से लेकर इंद्रपुरी, अयोध्या बायपास और आशाराम तिराहा, प्रस्तावित बायपास से 100 मीटर में प्रॉपर्टी दरें बदलेंगी।

1 जनवरी से लागू होंगी नई दरें
भोपाल में प्रॉपर्टी के सर्वाधिक डिमांड और कीमतें कहां पर हैं, यह पता करने एआई (आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस) की मदद ली जा रही है। डिमांड और इन कीमतों के आधार पर ही प्रापॅर्टी की नई गाइडलाइन तैयार की जाएगी। जिला मूल्यांकन समिति की सहमति के बाद नई दरें 1 जनवरी से लागू की जाएंगी। अप्रैल, जुलाई, अक्टूबर तक दोाबरा दरें बढ़ाई जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें: मेरा शहर: प्राकृतिक सौंदर्य और समृद्ध विरासत का संगम है भोपाल, तस्वीरों में देखें खूबसूरती

अप्रैल में 95% तक महंगी हुई प्रॉपर्टी
भोपाल जिला प्रशासन ने इसी वर्ष अप्रैल में नई गाइडलाइन लागू की है। जिसमें अयोध्या बाइपास, कोलार, सलैया और मिसरोद में 25 से 94 प्रतिशत तक कीमतें बढ़ाई गईं थीं। मिसरोद के कोरल वुड्स मार्ग पर प्रापर्टी के दाम 94 प्रतिशत तक बढ़ाए गए थे। यहां रहवासी प्लाट 44 हजार रुपए वर्ग मीटर से बढ़ाकर 70 हजार रुपए वर्गमीटर हो गया।
दाम नए सिरे से तय किए जाएंगे

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story