भोपाल: घर में भड़की आग, जिंदा जले पति-पत्नी, हडि्डयां और राख पोटलियों में बांधकर ले गई पुलिस

Fire in Bhilwara
X
भीलवाड़ा के खाद्य तेल गोदाम में लगी आग।
मध्य प्रदेश के भोपाल में गुरुवार (15 नवंबर) को दर्दनाक घटना हो गई। घर में आग लगने से पति-पत्नी जिंदा जल गए। बिस्तर पर दोनों की हडि्डयां और राख मिली।

Bhopal Fire: राजधानी भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना हुई। गुरुवार (14 नवंबर) को घर में आग लगने से पति-पत्नी जिंदा जल गए। धुआं देखकर पड़ोसी पहुंचे तब मामले का खुलासा हुआ। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। आग पर काबू पाया। दंपती के शवों को पुलिस पोटलियों में बांधकर ले गई। दर्दनाक घटना मिसरोद थाना क्षेत्र जाटखेड़ी की है।

जानें पूरा मामला
जाटखेड़ी निवासी सतीश बिराड़े (26) की शादी तीन साल पहले महाराष्ट्र की आमृपाली (24) से हुई थी। दोनों के संतान नहीं थी। शादी के बाद सतीश ने माता-पिता के घर के पास नई बस्ती में घर बना लिया था। उसी में सतीश अपनी पत्नी के साथ रता था। गुरुवार सुबह पड़ोसियों ने सतीश के कमरे से धुआं उठते देखा और उसके परिजनों को सूचना दी।

दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे परिजन
परिजन पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो बिस्तर पर सतीश और आमृपाली के शव झुलसे पड़े थे। आगजनी में घर में रखे फ्रिज, कूलर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान समेत गृहस्थी का पूरा सामान जलकर खाक हो गई थी। सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि दंपती ने आग लगाकर सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस इसे हादसा भी मान रही है। फिलहाल पूरी जांच के बाद ही आग लगने का सही कारण सामने आएगा।

शवों को पोटलियों में बांधकर जांच के लिए भेजा
पुलिस ने बताया कि जिस सिंगल बेड पर सतीश और आमृपाली सो रहे थे, उसका प्लाईबोर्ड भी पूरी तरह जलकर राख हो गया था। प्लाईबोर्ड जलने से दंपती के शव दीवान की पेटी में रखे बर्तनों पर जा गिरे। शरीर से मांस पूरी तरह गायब हो गया। केवल हड्डियां और राख बची है। दोनों को कपड़ों की दो पोटलियों में बांधकर जांच के लिए भेजा है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि बिस्तर के पास ऐसी कौन-सी वस्तु थी जिससे आग फैल गई।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story