CM मोहन यादव का ऐलान: शहीद की मां को पेंशन, बहन-बेटी की शादी में करेंगे 51 हजार की मदद  

Bhopal Ex-servicemen rally
X
भोपाल में हुई पूर्व सैनिकों की रैली, CM मोहन यादव ने शहीद की मां और बहन-बेटियों के लिए किया बड़ा ऐलान।
भोपाल में रविवार, 20 अक्टूबर को पूर्व सैनिकों की रैली हुई। CM मोहन यादव ने शहीद सैनिकों की बहन-बेटियों की शादी में 51 हजार और मां को 10 हजार पेंशन देने का ऐलान किया है।

Bhopal Ex-servicemen rally: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुई पूर्व सैनिकों की रैली में सीएम मोहन यादव ने बड़ा ऐलान किया है। भोपाल के बैरागढ़ स्थित थ्री ईएमई सेंटर में रविवार को हुई इस कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव कहा-शहीद सैनिकों के बहन-बेटियों की शादी में सरकार 15 हजार नहीं बल्कि 51 हजार सहायता राशि देगी। मां को भी 10 हजार रुपए महीने दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा-शहीद के लिए सरकार राशि एकमुश्त राशि देती है, लेकिन कई बार परिवार में इसे लेकर मनमुटाव होता था। इसलिए कानून में संशोधन कर आधी राशि पत्नी और आधी राशि माता-पिता को देने का फायदा होगा। बहन-बेटी की शादी में दी जाने वाली मदद राशि भी बढ़ाने का फैसला किया है।

एडमिरल दिनेश त्रिपाठी बोले-

  • एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने कहा, जिन सैनिकों ने देश की रक्षा की है। रिटायरमेंट के बाद वह राष्ट्र के विकास में योगदान दे रहे हैं। सेना की ओर से उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति आभार जताया।
  • एडमिरल त्रिपाठी ने कहा, हमारी तीनों सेनाएं सशक्त और समर्थ हैं। आर्मी की नींव बहुत मजबूत है। जल थल और वायु हमारी तीनों सीमाएं सुरक्षित हैं। हमारे सैनिक किसी भी चुनौती का सामना करने को तैयार हैं।
  • एडमिरल त्रिपाठी ने कहा- मध्यप्रदेश भले ही समुद्र तट से एक हजार किमी की दूरी पर है, लेकिन यहां भारतीय नौ सेना के 1500 पूर्व सैनिक और 258 वीर नारियां हैं। मप्र सरकार ने सदैव उनके और परिवार के कल्याण के लिए योजनाएं चलाई हैं।

शहीद और पूर्व सैनिकों के परिजनों का सम्मान

  • मुख्यमंत्री मोहन यादव ने द्वितीय विश्व युद्ध में वीरता से लड़ने वाले भूतपूर्व सैनिकों की कल्याणियों का सम्मान किया। स्व. मुशीर अहमद की पत्नि फातमा बी, स्व. मो. सईद खान की पत्नि रईसा बेगम और मो. सरीफ की पत्नि नफीसा बी का सम्मान कर उनका आशीर्वाद लिया।
  • मुख्यमंत्री ने अमर शहीदों के परिजन को भी सम्मानित किया। कैप्टन स्व. देवाशीष शर्मा, कीर्तिचक्र (मरणोपरान्त) की मां निर्मला शर्मा, मेजर स्व. अजय कुमार, सेना मेडल (मरणोपरान्त) के पिता आरएन प्रसाद, ग्रुप कैप्टन स्व. वरुण सिंह, (शौर्यचक्र) के पिता सेवानिवृत्त कर्नल केपी सिंह, सीएफएन स्व. रामस्वरूप की पत्नि सविता देवी, सिगनलमेन स्व. रमेश कुमार की पत्नि लक्ष्मी बाई और नायक स्व. दिनेश चंद्र की पत्नि गुनमाला देवी शामिल हैं।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story