भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पकड़ाए धर्मांतरण को लेकर सियासत गरमा गई है। इस मुद्दे को लेकर सत्तापक्ष के विधायकों में भारी आक्रोश है। भाजपा विधायक इस विषय पर नए कानून की मांग कर रहे हैं। शिवपुरी विधायक प्रीतम लोधी का कहना है कि, सीएम योगी की तरह सीएम मोहन यादव भी इस मुद्दे पर कार्रवाई करेंगे। वहीं विधायक रामेश्वर शर्मा का कहना है कि, आने वाले दिनों और भी कठोर कानून बनाया जाएं।
सीएम योगी की तरह करें कार्रवाई
धर्मांतरण और लव जिहाद पर शिवपुरी विधायक प्रीतम लोधी ने कहा, 'लव जिहाद और धर्मांतरण को हमारी सरकार खत्म कर देगी। मोहन सरकार ऐसे लोगों को नेस्तनाबूत कर देगी जो इस तरह के काम में शामिल हैं। सीएम योगी की तरह सीएम मोहन यादव भी कार्रवाई करेंगे। ऐसे लोगों को प्रदेश में पनपने नहीं दिया जाएगा।'
फांसी की सजा दी जाए
इस मामले पर विधायक रामेश्वर शर्मा का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि, मुसलमान लड़के हिंदू बहु बेटियों को जाल में फसाते हैं। फिर इनका वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया जाता है। ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता है। ऐसे अपराधियों को विभिन्न धाराओं में जेल में डाला जाए। आने वाले दिनों और भी कठोर कानून बनाया जाए। इस मामले को लेकर हिंदू समाज में आक्रोश है। ऐसे लोगों को जमानत देना बंद करें और फांसी की सजा भी सुनाई जाए।
यह भी पढ़ें: दसवीं की परीक्षा देने गई नाबालिग ने एग्जाम सेंटर पर दिया बच्चे को जन्म
यह भी पढ़ें: सिंगरौली में कोयला बनाम हरियाली पर भाजपा और कांग्रेस विधानसभा में आमने-सामने
यह भी पढ़ें: पार्टी के बहाने होटल ले जाकर युवती से दुष्कर्म
यह भी पढ़ें: EOW ने प्लॉट आवंटन घोटाले में 17 लोगों पर दर्ज किया धोखाधड़ी का केस
यह भी पढ़ें: सोम डिस्टिलरीज केस, जस्टिस मिश्रा ने मामले से खुद को किया अलग
भोपाल सेक्स और धर्मान्तरण गैंग का खुलासा
बता दें कि, बीते दिनों भोपाल में एक और धर्मान्तरण और सेक्स रैकेट चलाने वाले गैंग का खुलासा हुआ है। झुग्गी में रहने वाली दो बहनें गरीब हिन्दू लड़कियों को टारगेट बनाकर सेक्स रैकेट चलतीं थीं। ये दोनों लड़कियों पर धर्मपरिवर्तन करने का दबाव भी डालती थीं। लड़कियों की सप्लाई मुंबई तक की जाती थी। मामला तब सामने आया था जब मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की दो युवतियों ने भोपाल में शिकायत की।