आशीष नामदेव, भोपाल: 26 जनवरी 2025 को 76वें गणतंत्र दिवस पर लाल परेड में 22 विभागों द्वारा अपनी-अपनी उपलब्धियों की झांकियां निकाली जाएंगी। जिसमें 22 झांकियों को दिखाया जाएगा। इन झांकियों में सरकार की उपलब्धियों की झलक भी देखने को मिलेगी। वहीं 76वें गणतंत्र दिवस 2025 की थीम ‘विरासत से विकास’ रखी गई है। विरासत से लेकर अभी तक जो भी विकास किया गया है उसको झांकियों में दिखाया जाएगा। झांकियों में खास बात ये भी है कि वो सभी हिन्दी अक्षरों के नाम से ही निकाली जाएगी। झांकियों को हिन्दी अक्षर की लिस्ट के जरिए ही प्रस्तुत किया जाएगा।
झांकियों में दिखेगी 1950 से लेकर अभी तक उपलब्धियां
गणतंत्र दिवस पर प्रस्तुति होने वाली मध्य प्रदेश के विभागों की झांकियों में 1950 से लेकर अभी तक की उपलब्धियों पर झांकियों को प्रस्तुत किया जाएगा। जिसमें नारी शक्ति, देश भक्ति, शौर्य गाथा, संस्कृति, पर्यटन आदि को दिखाया जाएगा। इन झांकियों को बनाने में कलाकार जोरों पर लगे हुए है। हर झांकी को करीब 50 प्रतिशत तक तैयार किया जा चुका है। जिस पर फिलहाल रंग होने जा रहा है।
ये भी पढ़ें: तो फिर लाड़ली बहनों को हर महीने 10 हजार रुपए कब मिलेंगे? CM मोहन यादव ने दिया ये जवाब
एक साथ 200 कलाकारों से सजेगा गणतंत्र दिवस का मंच
कार्यक्रम समन्वयक प्रमोद ने बताया कि गणतंत्र दिवस हर वर्ष खास ही होता है, लेकिन इस वर्ष एक मंच पर एक साथ ही 200 कलाकार अपनी प्रस्तुति से गणतंत्र दिवस को खास बनाने जा रहे है। जिसमें लोक और जनजातीय प्रस्तुति देखने को मिलेगी। इन्हें देखना अपने आप ही लोगों के लिए खास होने वाला है। इनमें सरकार की उपलब्धियों की झलक देखने को मिलने वाली है। साथ ही इसमें गोंड जनजाति के ढेमसा लोक नृत्य, कोरकू जनजाति का गदली-सुसुन लोक नृत्य देखने को मिलने वाला है।
चार स्कूलों के करीब 600 बच्चें देंगे प्रस्तुति
प्रमोद ने बताया कि इसमें स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से चार स्कूलों के बच्चे प्रस्तुति देने वाले हैं। जिसमें हर स्कूल से करीब 150 बच्चे अपनी प्रस्तुति देने वाले है। हर स्कूल से 150 बच्चे प्रस्तुति देंगे तो चार स्कूलों से करीब 600 बच्चे मंच को अपनी प्रस्तुति से सजाएंगे। जिसमें देश भक्ति गीतों पर प्रस्तुति दी जाएगी, तो नारी शक्ति पर आधारित प्रस्तुति से नारी सशक्तिकरण का संदेश भी दिया जाएगा।