MP News: बढ़ती ठंड से जानवर परेशान, वन विहार में लगाए गए पर्दे-हीटर; खान-पान में भी किया बदलाव

van vihar
X
वन विहार में लगाए गए पर्दे-हीटर
वन विहार में जानवरों को ठंड से बचाने के लिए प्रबंधक की ओर से बाड़े में बने हाउस में पर्दे लगाए गए हैं।  असिस्टेंट डायरेक्टर सुनील सिन्हा ने बताया कि  बाड़ों में जानवरों के हाउस के गेट और खिड़कियों में पर्दे लगाए हैं।

कपिल देव श्रीवास्तव, भोपाल। राजधानी भोपाल सहित मध्य प्रदेश के मौसम में सर्द हवाओं के चलते तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रहा है। प्रदेश के अधिकतर जिलों का तापमान 10 डिग्री के नीचे दर्ज किया जा रहा है। इससे ठंड ने लोगों की ठिठुरन बढ़ा दी है, वहीं दूसरी तरफ जानवर भी अब परेशान नजर आ रहे हैं। वन विहार में जानवरों को ठंड से बचाने के लिए प्रबंधक की ओर से बाड़े में बने हाउस में पर्दे लगाए गए हैं। असिस्टेंट डायरेक्टर सुनील सिन्हा ने बताया कि बाड़ों में जानवरों के हाउस के गेट और खिड़कियों में पर्दे लगाए हैं।

हीटर और तखत भी लगाया गया है। ताकि, जानवरों की सेहत न बिगड़ सके। तो वहीं वृद्ध जानवरों को ठंड से बचाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए। इन जानवरों को सर्दी ज्यादा महसूस होती है। वन विहार की ओर बड़ी झील से होकर सर्द हवाएं के आने से सर्दी अधिक रहती है।

ये भी पढ़ें- Cyber ​​Fraud: भोपाल के 37 थानों में साइबर हेल्प डेस्क का शुभारंभ आज, 400 पुलिसकर्मी मदद के लिए रहेंगे तैनात

वॉटरप्रूफ प्लाईवुड बिछाई गई

यूरिन के कारण हाउसिंग में ठंडक न हो। इसलिए वॉटरप्रूफ प्लाईवुड बिछाई जाती हैं। अधिकारियों के मुताबिक पिछले दो दिनों में जिस तरह से ठंडक बढ़ी है, इसके चलते विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जानवरों की खुराक उनकी पाचनक्रिया के हिसाब से 500 ग्राम से ढाई किलो तक बढ़ाई गई है। वर्तमान में यह जानवर 6 से 10 किलो मांस खा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि गर्मियों में जानवरों के शरीर का तापमान बढ़ने के कारण उनकी खुराक कम हो जाती है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story