नई दिल्ली/मध्यप्रदेश। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में सहभागिता की। उन्होंने राज्य स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के प्रभावी उपयोग से आर्थिक विकास, डिजिटल सुशासन और भविष्य उन्मुख अवसंरचना विकसित करने के उपायों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गूगल पैवेलियन का अवलोकन किया एवं स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और खेल क्षेत्रों में एआई आधारित नवाचारों और अत्याधुनिक तकनीकी समाधानों का अनुभव प्राप्त किया तथा इनके राज्य में संभावित उपयोग पर चर्चा की।
बड़ी भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश
सीएम मोहन यादव ने कहा, "हमारी सरकार एआई स्टार्टअप्स को सरकार के साथ काम करने के अवसर प्रदान करने के लिए भी काम कर रही है। मुझे उम्मीद है कि जैसे हम मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय लक्ष्यों के साथ तालमेल बिठाने के लिए देखते हैं, हम नई तकनीकों के लिए एआई का अधिक से अधिक उपयोग करके आगे बढ़ेंगे। इसी आशा के साथ, मध्यप्रदेश सरकार की ओर से, मैं इन क्षेत्रों की संभावनाओं का पता लगाने के लिए उत्सुक हूं, विशेष रूप से स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, उद्योग और पर्यटन के क्षेत्रों में, साथ ही ऊर्जा संरक्षण में भी। इन संभावनाओं को तलाशने के लिए हमने कई कंपनियों के साथ MoU साइन किए हैं। हमने कई कंपनियों को इनवाइट भी किया है, और भविष्य में इस पूरे सेक्टर में मध्यप्रदेश एक बड़ी भूमिका निभाएगा।"
यह भी पढ़ें: MP विधानसभा बजट सत्र: 35 साल की सस्ती बिजली डील पर चर्चा, कृषि विश्वविद्यालय भर्ती और नई रेल लाइन पर घमासान
यह भी पढ़ें: क्या सक्रिय है मानव तस्करी रैकेट: MP में गुमशुदा महिलाओं के आंकड़ों पर बवाल, जीतू पटवारी ने शाह को लिखा पत्र
यह भी पढ़ें: 12वीं का टॉपर बना कातिल : बैतूल में मामूली विवाद में युवक ने मां-बाप और भाई को उतारा मौत के घाट
बड़ी भूमिका निभा रहा MP
"AI से हमारे युवाओं और लोगों को कितना फायदा होगा, हम उन्हें कैसे आगे बढ़ा सकते हैं? देश में हमारा योगदान बड़ा है, तो ऐसे में, भविष्य के नजरिए से हमारे किसानों के लिए, उनकी फसल की पैदावार के लिए... उन्हें AI से क्या फायदे मिल सकते हैं... प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर सेक्टर में ग्रोथ की संभावनाओं को तलाशने के लिए आयोजित AI समिट में मध्य प्रदेश एक बड़ी भूमिका निभा रहा है।"
हर फील्ड में करेंगे AI का इस्तेमाल
"NEP 2020 के जरिए, हम स्कूल एजुकेशन और कॉलेज एजुकेशन दोनों में कई इनोवेशन करने के लिए आजाद हैं, और हम इसमें आगे बढ़ रहे हैं। हमारे संदीपनी विद्यालय की बिल्डिंग इस तरह से बनी हैं कि उनमें कई तरह के इनोवेशन हो सकें और स्कूल एजुकेशन में AI का इस्तेमाल टैलेंट को डेवलप करने के लिए कैसे किया जा सकता है... हम हर फील्ड में AI का इस्तेमाल करने जा रहे हैं।"