Ujjain Mahakal Darshan: सुनील शेट्टी बेटे अहान के साथ महाकाल पहुंचे; मंत्री राकेश सिंह परिवार सहित भस्म आरती में हुए शामिल

Actor Sunil Shetty and Minister Rakesh Singh
X
अभिनेता सुनील शेट्टी ने बेटे और मंत्री राकेश सिंह ने परिवार सहित लिया बाबा महाकाल का आशीर्वाद।
Ujjain Mahakal Darshan: अभिनेता सुनील शेट्टी ने बेटे अहान शेट्टी के साथ बाबा महाकल के दर्शन किए। नंदी हाल में बैठकर सुनील ने पूजा-अर्चना की। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह भी परिवार के साथ महाकाल की शरण में पहुंचे। मंत्री राकेश भस्म आरती में शामिल हुए।

भोपाल। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी बेटे अहान शेट्टी के साथ बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे। दोनों बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह भी परिवार के साथ भस्म आरती में शामिल हुए। सुनील शेट्टी ने बेटे अहान और मंत्री राकेश सिंह ने नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल की पूजा अर्चना की। भस्म आरती में शामिल होने के बाद सुनील शेट्टी ने कहा कि महाकाल के दर्शन पाकर जो महसूस हुआ उन्हें वैसा कभी महसूस नहीं हुआ। वो पहली बार महाकाल दर्शन के लिए आए हैं लेकिन वह अब हर साल महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आएंगे। उन्होंने महाकाल की व्यवस्थाओं की भी तारीफ की।

मंत्री ने प्रदेश की समृद्धि की कामना की
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने महाकाल से परिवार के साथ प्रदेश की समृद्धि की कामना की। मंत्री ने कहा कि लोक निर्माण से लोक कल्याण तक की यात्रा बाबा महकाल के चरणें की कृपा से मंगलमय और मंगलकारी हो।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story