18 मेडिकल कॉलेज के डीन बदले: इंदौर MGM इंदौर में डॉ. संजय दीक्षित और भोपाल के GMC में डॉ. कविता की पदस्थापना

X
18 medical colleges new Deans: मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने मंगलवार को 18 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में नए डीन नियुक्त किए हैं। गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल में डॉ. कविता सिंह और इंदौर MGM में डॉ. संजय दीक्षित डीन बनाए गए।
18 medical colleges new Deans: मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने मंगलवार को भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज सहित 18 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में नए डीन पदस्थ किए हैं। नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर में डॉ नवनीत सक्सेना, गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल में डॉ. कविता एन. सिंह डीन बनाए गए हैं। जबकि, डॉ. संजय दीक्षित को इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज का डीन बनाया गया है। नवनियुक्त डीन जल्द ही पदभार संभालेंगे।
किसे कहां मिली पदस्थापना
| मेडिकल काॅलेज | नवनियुक्त डीन |
| महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज इंदौर | डॉ संजय दीक्षित |
| राजमाता विजयाराजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज शिवुपुरी | डॉ देवेंद्र शाक्य |
| गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज सिवनी | डॉ परवेज अहमद |
| लक्ष्मी नारायाण पांडेय मेडिकल कॉलेज रतलाम | डॉ अनीता मुंथा |
| नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर | डॉ नवनीत सक्सेना |
| गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज मंदसौर | डॉ शशि गांधी |
| बिरसा मुंडा मेडिकल कॉलेज शहडोल | डॉ गिरीश रामटेके |
| गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज सिंगरौली | डॉ राजधर दत्त |
| नंदकुमार सिंह चौहान मेडिकल कॉलेज खंडवा | डॉ संजय दादू |
| गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज श्योपुर | डॉ राजेश गौर |
| बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर | डॉ प्रमेंद्र सिंह ठाकुर |
| गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल | डॉ कविता एन सिंह |
| गजराराजा मेडिकल कॉलेज ग्वालियर | डॉ गीता गुईन |
| अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज विदिशा | डॉ मनीष निगम |
| श्यामशाह मेडिकल कॉलेज रीवा | डॉ सुनील अग्रवाल |
| छिंदवाड़ा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस छिंदवाड़ा | डॉ अक्षय निगम |
| गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज नीमच | डॉ अरविंद घनघोरिया |
| गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज दतिया | डॉ दीपक मारावी |
15 दिन में पद्भार संभालने के आदेश
मध्य प्रदेश चिकित्सा शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर सभी मेडिकल कॉलेज के नवनियुक्त अधिष्ठाओं को 15 दिन के अंदर भोपाल के सतपुड़ा भवन स्थित संचालनालय चिकित्सा शिक्षा विभाग में पहुंचकर पद्भार संभालने के आदेश दिए हैं।
खबर अपडेट हो रही है।
