रांची में बड़ा हादसा: ऑटो-रिक्शा पर गिरा स्ट्रीट लाइट पोल, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल

jharkhand-ranchi-street-light-pole-accident-news
X
रांची में एक ऑटो-रिक्शा पर लाइट पोल गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई।
Ranchi accident: रांची में एक ऑटो-रिक्शा पर हाई मास्ट स्ट्रीट लाइट का पोल गिरने से दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Ranchi accident: रांची में मंगलवार (4 फरवरी) को एक बड़ा हादसा हुआ। एक ऑटो-रिक्शा पर हाई मास्ट स्ट्रीट लाइट का पोल गिरने से दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना नगरी थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास हुई, जो रांची से करीब 18 किलोमीटर दूर स्थित है।

ऑटो में आठ यात्री सवार थे
पुलिस के मुताबिक, हाई मास्ट लाइटिंग टावर अचानक अपने बेस से अलग होकर गिर पड़ा। उस समय ऑटो में करीब आठ यात्री सवार थे। नगरी थाना प्रभारी अभिषेक राय ने पुष्टि की कि दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाकी पांच घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी के चलते यह हादसा हुआ।

जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। उनका आरोप है कि हाई मास्ट लाइट ठीक से स्थापित नहीं की गई थी, जिससे यह अचानक गिर पड़ी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story