Jharkhand Election 2024: एनडीए में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय, BJP 68 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार, जदयू को 2 सीट

NDA
X
झारखंड में BJP 68 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, AJSU को मिली 10 सीटें।
Jharkhand Assembly Election 2024: NDA के सहयोगी दलों के बीच झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए सीटों का बंटवारा तय हो चुका है। जिसके अनुसार, BJP 81 में से 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि AJSU को 10, JD(U) को 2 और LJP (रामविलास) को 1 सीट दी गई है।

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए NDA (नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस) का सीट बंटवारा लगभग तय हो गया है। असम के मुख्यमंत्री और झारखंड के बीजेपी प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने शुक्रवार, 18 अक्टूबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीट बंटवारे की घोषणा की। शर्मा ने बताया है कि NDA के सहयोगी दलों के बीच सीटों का बंटवारा लगभग तय हो चुका है। इस बंटवारे के अनुसार, BJP 81 में से 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि AJSU को 10, JD(U) को 2 और LJP (रामविलास) को 1 सीट दी गई है।

कौन कहां से लड़ेगा चुनाव?
हिमंता बिस्वा सरमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि AJSU पार्टी के लिए सिल्ली, रामगढ़, गोमिया, इचागढ़, मांडू, जुगसलाई, डुमरी, पाकुड़, लोहरदगा और मनोहरपुर की सीटें तय की गई हैं। वहीं, JD(U) जमशेदपुर पश्चिम और तमाड़ से अपना उम्मीदवार उतारेगी। जबकि LJP (रामविलास) को चतरा विधानसभा सीट दी गई है।

2019 के चुनाव में JMM को मिली थी सबसे अधिक सीटों पर जीत
2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेने की पार्टी JMM को 30 सीटों पर जीत हासिल की थी और सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। जबकि भाजपा 25 सीटें ही जीत सकी थी। कांग्रेस ने 16, झारखंड विकास मोर्चा (JVM) ने 3, और AJSU ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसके अलावा, NCP, CPI-ML, और RJD को एक-एक सीट मिली थी, जबकि दो निर्दलीय उम्मीदवार भी जीते थे।

पिछले चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत न मिलने के कारण JMM और कांग्रेस ने मिलकर गठबंधन सरकार बनाई और हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बने। झारखंड विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 42 है। जबकि, विधानसभा की कुल सीटें 81 है।

दो चरण में होंगे चुनाव
चुनाव आयोग ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। आयोग के अनुसार, राज्य में दो चरणों में मतदान होंगे, जिसमें पहले फेज के लिए 13 नवंबर को और दूसरे फेज का मतदान 20 नवंबर को होगा। पहले चरण में जिन सीटों पर मतदान होगा, उनमें रांची, हजारीबाग, जमशेदपुर पूर्व, जमशेदपुर पश्चिम, इचागढ़, कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, हटिया, बहारगोड़ा, पांकी, डाल्टनगंज, विश्रामपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर शामिल हैं। वहीं, वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। इसी दिन महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के भी नतीजे आएंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story