यमुनानगर में ठगी का शिकार हुआ युवक: पुर्तगाल व कनाड़ा भेजने का झांसा देकर हड़पे 16 लाख 42 हजार 

A case has been registered in Yamunanagar in connection with the fraud of a youth.
X
यमुनानगर में युवक से धोखाधड़ी मामले में केस दर्ज। 
यमुनानगर में युवक से पुर्तगाल व कनाड़ा भेजने के नाम पर 16 लाख 42 हजार रुपए की आरोपियों ने ठगी की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया।

यमुनानगर: गांव फेरूवाला निवासी रवि शेर सिंह से पहले पुर्तगाल व बाद में कनाडा भेजने का झांसा देकर आरोपियों ने 16 लाख 42 हजार रुपए हड़प लिए। आरोप खालगुना साहब गुरूद्वारा छतबीर रामपुरा कलां मोहाली निवासी गुरप्रीत सिंह, उसके भाई हरमिलन, पिता राजपाल व मां ममता पर लगा है। रवि शेर सिंह अपने लड़के दमनप्रीत को विदेश भेजना चाहता था। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

गुरुद्वारे में आरोपियों से हुई थी मुलाकात

पीड़ित रवि शेर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके परिवार की खालगुना साहब गुरूद्वारे में आस्था है। वह अकसर गुरूद्वारे में आते जाते रहते है। वहां पर उनकी मुलाकात आरोपी गुरप्रीत सिंह, हरमिलन, राजपाल व ममता के साथ हुई। आरोपियों ने उसे बताया कि वह लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं। उसने आरोपियों की बातों में आकर अपने लड़के दमनप्रीत को विदेश भेजने की बात की। आरोपियों ने उसके लड़के को पुर्तगाल भेजकर काम दिलवाने का झांसा दिया। इसके बाद आरोपी उसके घर आए और उसके लड़के को 12 लाख रुपए में पुर्तगाल भेजने की बात कही। उसने आरोपियों पर विश्वास करके उन्हें 11 लाख 42 हजार रुपए व लड़के के दस्तावेज दे दिए।

कनाड़ा भेजने के नाम पर मांगे 5 लाख

पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने पैसे लेकर उसके लड़के को पुर्तगाल नहीं भेजा। जब उसने आरोपियों से बात की तो आरोपियों ने कहा कि पुर्तगाल का काम नहीं बन रहा है। वह उनको पांच लाख रुपए ओर दे, जिसके बाद वह उसके लड़के को कनाड़ा भेज देंगे। उसने आरोपियों को पांच लाख रुपए ओर दे दिए। मगर इसके बाद भी आरोपियों ने उसके लड़के को कनाड़ा नहीं भेजा। जब उसने आरोपियों से बात की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। परेशान होकर उसने आरोपियों से पैसे वापस मांगे तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story