यमुनानगर में महिला से दुष्कर्म: बहला फुसला कर आरोपी 8 साल तक वारदात को देता रहा अंजाम 

Case registered in Yamunanagar in rape case of a woman.
X
यमुनानगर में महिला से दुष्कर्म मामले में केस दर्ज। 
यमुनानगर में एक महिला को बहला फुसला कर युवक ने आठ साल तक दुष्कर्म किया। महिला के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।

यमुनानगर: शहर की एक कॉलोनी में युवक ने महिला को बहला फुसला कर उसके साथ आठ साल तक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जब महिला ने इस बात का विरोध किया तो आरोपी युवक ने अपने भाई के साथ मिलकर महिला के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामले की जांच के बाद दोनों आरोपी भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है।

सुनसान मकान में किया दुष्कर्म

जानकारी अनुसार शहर की एक कालोनी निवासी 42 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2016 में उसकी जान पहचान केशव ढल के साथ हुई थी। इसके बाद उन दोनों की आपस में फोन पर बात होने लगी। केशव ढल ने 15 सितंबर 2016 को उसे मिलने के लिए बुलाया। जब वह आरोपी पर विश्वास करके मिलने के लिए गई तो आरोपी उसे शहर की भाटिया नगर स्थित एक मकान में लेकर गया। वहां आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

8 साल तक करता रहा दुष्कर्म

पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी उसे बहला फुसला कर करीब आठ साल तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब उसने आरोपी का विरोध किया तो आरोपी ने अपने भाई पीयूष के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों से परेशान होकर उसने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story