Yamuna Nagar News: हरियाणा के यमुना नगर में गिरा जर्जर मकान का झज्जा, एक मासूम की मौत, 3 घायल

The roof of a dilapidated house fell in Yamuna Nagar one child died 3 injured
X
प्रतीकात्मक तस्वीर।
यमुनानगर में शुक्रवार रात एक जर्जर मकान का छज्जा गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई है। वहीं तीन बच्चे घायल हो गए है। जिनका ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।

Yamuna Nagar News: हरियाणा के यमुनानगर में शुक्रवार रात एक जर्जर मकान का छज्जा गिर गया। इस हादसे में सात साल के बच्चे की मौत हो गई है और तीन बच्चे घायल हो गए। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। वहीं इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें-Delhi News: दिल्ली पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर किया डबल मर्डर केस का आरोपी मोनू मटका, दिवाली के दिन चाचा-भतीजे को मारी थी गोली

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा थाना बुड़िया क्षेत्र में हुआ है। यहां पुराने मदरसे के पास अलीशेर का मकान है। उसका मकान काफी जर्जर हालत में है। लोगों ने कई बार उसे मकान ठीक कराने के लिए कहा भी था, लेकिन वो नहीं माना। शुक्रवार की शाम को कुछ बच्चे मकान के पास खेल रहे थे। इसी दौरान करीब सवा आठ बजे अचानक मकान का छज्जा गिर गया। जिससे सात साल का अमान, सुफियान और दो अन्य बच्चों पर मलवा आकर गिरा। इससे वो गंभीर रुप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में सभी घायल बच्चों को यमुना नगर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने अमान को मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

क्या बोली पुलिस

वहीं इस मामले में बुड़िया थाना एसएचओ नरसिंह का कहना है कि जर्जर मकान का छज्जा गिरने से एक बच्चे की मौत हुई है। तीन बच्चों का ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Live Updates: आज फिर दिल्ली के लिए कूच करेंगे किसान, शंभु बॉर्डर से रवाना होगा 101 किसानों का जत्था, दो बार प्रयास हो चुका है विफल

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story