यमुनानगर में युवक से धोखाधड़ी: कनाड़ा भेजने के नाम पर आरोपी ने हड़पे 16 लाख, पुलिस कर रही जांच पड़ताल 

Symbolic picture.
X
प्रतीकात्मक तस्वीर। 
यमुनानगर में कनाडा भेजने के नाम पर गांव ककडौनी निवासी जयचंद से एक महिला ने 16 लाख रुपए हड़प लिए। आरोप एसएएस मोहाली पंजाब निवासी तनूज शर्मा पर लगाया गया।

Yamunanagar: कनाडा भेजने के नाम पर गांव ककडौनी निवासी जयचंद से एक महिला ने 16 लाख रुपए हड़प लिए। आरोप एसएएस मोहाली पंजाब निवासी तनूज शर्मा पर लगाया गया। जयंचद अपनी पुत्रवधू अन्नु हांडा को पढ़ाई के लिए कनाड़ा भेजना चाहता था। पुलिस ने आरोपी तनूज शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है।

पुत्रवधू को पढ़ाई के लिए भेजना चाहता था कनाड़ा

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ककडौनी निवासी जयचंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पुत्रवधू अन्नु हांडा पढ़ाई के लिए विदेश जाना चाहती थी। जून 2023 में उसकी मुलाकात मोहली पंजाब निवासी तनूज शर्मा के साथ हुई। आरोपी महिला ने उसे बताया कि वह लोगों को विदेश भेजने का काम करती है। वह उसकी पुत्रवधू अन्नु हांडा को कनाड़ा भेज देगी। वह आरोपी की बातों में आ गया। उसने आरोपी को 20 हजार रुपए व अन्नु हांडा के सभी दस्तावेज दे दिए। इसके बाद आरोपी महिला ने उससे अलग-अलग करके करीब 16 लाख रुपए ले लिए।

वीजा चैक करवाया तो मिला फर्जी

जयचंद ने बताया कि आरोपी महिला ने उसे कहा कि अन्नु हांडा का वीजा आ गया है। जब उसने वीजा चैक करवाया तो वह फर्जी मिला। उसने इस बारे तनूज शर्मा से बात की। मगर उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। परेशान होकर जब उसने पैसे वापस मांगे तो उसने पैसे देने से मना कर दिया। उसने आरोपी महिला के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी महिला तनूज शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस आरोपी महिला की तलाश कर रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story