सोनीपत में धोखाधड़ी का भंडाफोड़: शेयर मार्केट में मुनाफे का लालच देकर देशभर में हड़पे 16 करोड़ 74 लाख 

The arrested accused with the police team.
X
गिरफ्तार आरोपित पुलिस टीम के साथ। 
सोनीपत में साइबर क्राइम पुलिस ने देश भर में हजारों लोगों के साथ 16 करोड़ 74 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में आरोपियों को काबू किया।

सोनीपत: साइबर थाना पुलिस ने देश भर में करोड़ों रुपए की ठगी कर लोगों से राशि ऐंठने के गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने वारदात में शामिल चार आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों आशीष, दिव्या, हर्षिल व तुषार निवासी गुजरात व जीरकपुर पंजाब से गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने देश भर में हजारों लोगों के साथ 16 करोड़ 74 लाख रुपए की ठगी करने की वारदातों को अंजाम दिया है। साइबर थाना पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

शेयर मार्केट में पैसे लगाने का देते थे झांसा

सेक्टर-23 निवासी नैंसी ने 30 अगस्त को साइबर थाने में शिकायत देकर बताया था कि 19 जून को उसके मोबाइल पर एक फोन के क्रोम में लिंक आया। उसे शेयर मार्केट की जानकारी दी। उसने अपना परिचय बहुदेश्यीय कंपनी के कर्मचारी के रूप में दिया। उसके बाद उसे लालच दिया गया। इसके बाद उसे अलग-अलग बारी में लाखों रुपए जमा करवा लिए। ठगों ने उसके पास से कुल साठ हजार रुपए की राशि ऐंठ ली। मामले को लेकर पुलिस को अवगत करवाया। साइबर थाना पुलिस ने इस संबंध में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था।

बैंक खाते में सीज करवाई थी राशि

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से ठगी गई राशि से 70 हजार रुपए बरामद किए है। वहीं एक लाख 20 हजार रुपए को बैंक खातों में सीज किया गया। आरोपितों के पास से सात मोबाइल फोन व 11 सिम कार्ड बरामद किए गए। आरोपितों पर अलग-अलग राज्यों में 4291 मामले ठगी करने के आए है। थाना प्रभारी बसंत कुमार ने बताया कि साइबर ठगों से बचने के लिए किसी अनजान लिंक पर नहीं जाना चाहिए। अगर साइबर क्राइम के शिकार होते है, तो हेल्पलाइन व पुलिस को जल्द से जल्द संपर्क करें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story