A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Sirsa Crime: सिरसा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, सिरसा में वॉट्सऐप स्टेटस को लेकर एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। घटना के बारे में पता लगते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने डबवाली के नागरिक अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
वॉट्सऐप स्टेटस को लेकर हत्या
जानकारी के मुताबिक, यह मामला सिरसा के चट्ठा गांव का है। मृतक की पहचान 70 वर्षीय सुखदेव सिंह के रूप में हुई है। सुखदेव सिंह के पोते का नाम गुरविंद्र सिंह है। दरअसल, सुखदेव सिंह के पड़ोस में गुरबाज सिंह नाम का व्यक्ति रहता है, वह भारतीय सेना में तैनात है। गुरविंद्र सिंह ने गुरबाज सिंह (फौजी) की पत्नी की फोटो और वीडियो अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर लगाई हुई थी। जब इस बात की भनक फौजी को हुई तो वह चट्ठा गांव के रहने वाले रिश्तेदार जसविंद्र सिंह, कुलवीर सिंह और भंगू के रहने वाले एक अन्य व्यक्ति के साथ सुखदेव सिंह के पोते को धमकाने 29 सितंबर रविवार की रात उनके घर पहुंचा था।
आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज
गुरबाज सिंह ने गुरविंद्र सिंह को बाहर बुलाया और आरोपियों ने उसका फोन छीन लिया। इतने में सुखदेव सिंह बाहर आ गए आरोपियों से मोबाइल वापस करने के लिए कहा, लेकिन चारों ने मिलकर सुखदेव सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी और धक्का मारकर बुजुर्ग को नीचे गिरा दिया। इस मारपीट में सुखदेव सिंह की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने चारों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
