Logo
Gurmeet Ram Rahim: गुरमीत राम रहीम को आज सिरसा से उत्तरप्रदेश के बरवाना आश्रम के लिए रवाना कर दिया गया है। पैरोल के शेष दिन राम रहीम बरवाना आश्रम में बिताएंगे।

Gurmeet Ram Rahim: गुरमीत राम रहीम को 28 जनवरी को 30 दिन की पैरोल मिली थी। पैरोल मिलने के बाद राम रहीम ने सिरसा में 12 दिन बिताए हैं। राम रहीम को आज यानी 8 फरवरी  शनिवार को दोपहर 2:30 बजे 8 गाड़ियों के काफिले के साथ उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम के लिए रवाना कर दिया गया है। राम रहीम साध्वियों के यौन शोषण के मामले में  उम्रकैद की सजा काट रहा है।

राम रहीम 20 दिन बरनावा आश्रम में रहेंगे

डेरा मुखी राम रहीम 28 जनवरी को वह रोहतक की सुनारिया जेल से पैरोल पर रिहा हुआ था। राम रहीम को 12वीं बार पैरोल मिली थी। यह पहली बार था जब राम रहीम को सिरसा डेरा में पैरोल बिताने की अनुमति दी गई थी। क्योंकि इससे पहले जब भी पैरोल मिली राम रहीम ने यूपी के बरनावा आश्रम में गया था। अब सिरसा में 10 दिन बिताने के बाद राम रहीम 20 दिनों के लिए यूपी के बरनावा आश्रम में रहेंगे। पैरोल खत्म होने के बाद बरनावा से ही रोहतक सुनारिया जेल आएंगे।

Also Read: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मिली 30 दिन की पैरोल, 8 साल बाद पहुंचे सिरसा के आश्रम

बरनावा आश्रम में करेंगे ऑनलाइन सत्संग

बताया जा रहा है कि राम रहीम अब बरनावा आश्रम से ही ऑनलाइन सत्संग करेंगे। इसके लिए एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं, ताकि अनुयायी ज़ूम ऐप के जरिए सत्संग में शामिल हो सकें। राम रहीम को बरवाना आश्रम ले जाते समय दो बुलेट प्रूफ लैंड क्रूजर, 2 फॉर्च्यूनर व 2 अन्य गाड़ियां मौजूद रहीं। बताया जा रहा है कि रामरहीम की गाड़ी के आगे दो पुलिस की गाड़ियां थी, जबकि पीछे की दो गाड़ियों में भी पुलिस के जवान मौजूद थे। बीच की गाड़ी में रामरहीम को बिठाया गया था। 

Also Read: बरगाड़ी बेअदबी मामला, गुरमीत राम रहीम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, 18 मार्च को होगी अगली सुनवाई

5379487