मौसम का फिर बदला मिजाज: दिन के तापमान में आया उछाल, कड़ाके की ठंड से मिली राहत, कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार

The city was wrapped in fog on Friday morning.
X
शुक्रवार सुबह कोहरे में लिपटा शहर। 
रेवाड़ी में मौसम का मिजाज फिर बदल गया। सुबह कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगाए तो दोपहर को खिली धुप ने लोगों को ठंड से राहत प्रदान की।

रेवाड़ी: बीते सप्ताह हुई बरसात और ओलावृष्टि के बाद शुरू हुई कड़ाके की ठंड से कुछ हद तक राहत मिली। दिन-रात के तापमान में वृद्धि से शुक्रवार दोपहर मौसम से ठंड का असर गायब रहा। शाम के समय आसमान में बादल छाने के बाद ठंड का असर फिर से शुरू हो गया। कोहरे ने सुबह के समय वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिए। मौसम विभाग के अनुसार दो-तीन दिनों तक मौसम परिवर्तनशील बना रह सकता है। तापमान (Temperature) में एक बार फिर गिरावट आने की संभावना है। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना भी जताई जा रही है।

कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार

सुबह के समय आसमान में घना कोहरा छाया रहा, जिससे तीनों नेशनल हाइवे से लेकर स्टेट हाइवे व अन्य मार्गों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ी रही। एक दर्जन से अधिक ट्रेनों का समय प्रभावित हुआ। कई ट्रेन आधे से एक घंटे की देरी से संचालित हुर्इ। सुबह 10 बजे के करीब सूरज की गर्मी ने कोहरा साफ कर दिया। इसके बाद तेज धूप खिलने से लोगों को कड़ाके की ठंड (Cold) से काफी हद तक राहत मिली। शाम के समय आसमान में बादल छाने के बाद सर्दी का असर एक बार फिर बढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार दो-तीन दिन तक मौसम परिवर्तनशील बना रह सकता है। आंशिक या घने बादलों के साथ कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हो सकती है।

फसलों के लिए अनुकूल बना मौसम

बरसात होने के बाद से दिन के समय तेज धूप निकलना सरसों और गेहूं दोनों फसलों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। कृषि विशेषज्ञों (Agricultural Experts) के अनुसार बरसात के बाद लगातार कोहरा छाए रहने से दोनों फसलों के रोग की चपेट में आने की आशंका बनी रहती है। धूप निकलने के बाद फसलों का अच्छा विकास होता है। इस समय किसानों को गेहूं व पछेती सरसों की हल्की सिंचाई निरंतर करनी चाहिए। इससे तापमान गिरने की स्थिति में फसल पर पाला नहीं जमता, जिससे नुकसान होने से बच जाता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story