इरफान ने अरुण बनकर घर में ली शरण: नाबालिग भतीजी का रेप करके बुआ संग फरार, हिंदू संगठन ने काटा बवाल

Reawari Rape Case
X
प्रतीकात्मक तस्वीर।
Rewari Rape Case: रेवाड़ी में एक युवक ने नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़ित बच्ची की बुआ को भी हवस का शिकार बनाया। जिसके बाद आरोपी फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Rewari Rape Case: रेवाड़ी में एक युवक ने पहले विवाहित महिला को प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद युवक महिला को लेकर फरार हो गया। इतना ही नहीं आरोपी ने पहले महिला की नाबालिग भतीजी के साथ बंदूक के बल पर दो बार दुष्कर्म किया। घटना के बारे में पता लगने पर जब पीड़ित परिवार थाने पहुंचा तो पुलिस ने शिकायत दर्ज करने से मना कर दिया। पीड़ित परिवार आज भी न्याय के लिए भटक रहा है। आखिर कैसे हुई इस मामले की शुरुआत जानिए।

क्या है पूरा मामला ?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक युवक की पहचान इरफान के रूप में हुई है। इरफान उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। इरफान ने हिंदू बनकर महिला से मुलाकात की है। इरफान ने महिला को अपना नाम अरुण बताया था। अरुण का महिला के घर भी आना जाना था। महिला के साथ प्रेम की आड़ में अरुण शारीरिक संबंध बनाता था।

अरुण ने मौका देखकर महिला की नाबालिग भतीजी के साथ भी पिस्तौल के दम पर दो बार रेप किया। जिसके बाद आरोपी ने बच्ची को धमकाया और कहा कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसके चाचा और पिता को जान से मार देगा। कुछ दिन बाद आरोपी विवाहित महिला को लेकर फरार हो गया। जिसके बाद महिला को पता चला कि अरुण का असली नाम इरफान खान है।

नाबालिग बच्ची का परिवार मामले की शिकायत करने थाने पहुंच गया। लेकिन उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। जांच अधिकारी ने मामले को दबाने के लिए पीड़ित बच्ची की मां से दुष्कर्म की जगह छेड़छाड़ की लिखी शिकायत पर अंगूठा लगवा लिया। जांच अधिकारी ने बच्ची का मेडिकल टेस्ट तक नहीं करवाया।

Also Read: जींद में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, 6 माह तक आरोपी करता रहा यौन शोषण, दवाई देकर करवाया गर्भपात

एसपी तक पहुंचा मामला

हिंदू संगठन को जब इस मामले के बारे में पता लगा तो हड़कंप मच गया। जिसके बाद पीड़ित परिवार को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सामने पेश किया गया। कमेटी ने कहा कि बच्ची का मेडिकल करवाकर केस दर्ज किया जाए। कमेटी द्वारा निर्देश देने के बाद महिला जांच अधिकारी ने मेडिकल की बजाय बच्ची को गोशाला छोड़ दिया।

हिंदू संगठन के पदाधिकारी पीड़ित परिवार को लेकर फिर से एसपी कार्यालय पहुंच गए। जिसके बाद मॉडल टाउन थाना के प्रभारी का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी अधिकारी संगीता को सौंप दी गई है। फिलहाल शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Also Read: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी काबू, लड़की को बहलाकर दिया वारदात को अंजाम, जान से मारने की दी धमकी

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story