Panipat News: पानीपत में नग्न अवस्था में ड्रेन में पड़ा मिला महिला का शव, हाथ की उंगलियों पर अंग्रेजी में लिखा 'अंश'

Woman body found in Panipat
X
पानीपत में मिला महिला का शव।
पानीपत में आज एक नाले महिला का शव पड़ा हुआ मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मॉर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Woman body found in Panipat: पानीपत में आज यानी 23 दिसंबर सोमवार को ड्रेन से महिला का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ है। राह चलते लोगों ने जब शव को देखा तो उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव पूरी तरह से सड़ चुका था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि महिला की उम्र करीब 20-25 साल है। फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

महिला के शरीर पर मिले चोट के निशान

जानकारी के मुताबिक, मामला भैंसवाल रोड स्थित ड्रेन का है। जहां पर महिला का शव नाले में उल्टा पड़ा हुआ था। मामले के बारे में पता लगते ही पुलिस तुरंत फॉरेंसिक टीम समेत मौके पर पहुंच गई। दोनों टीमों ने मिलकर घटनास्थल का निरीक्षण किया है। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। उसके दाहिने हाथ की उंगलियों पर अंग्रेजी में 'अंश' लिखा हुआ था। जबकि बाएं हाथ पर स्टार गुदा हुआ था।

Also Read: यमुनानगर में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह लोगों ने किए धारदार हथियार से किए ताबड़तोड़ वार, भाई ने बताई पूरी घटना

पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल, पुलिस ने महिला की शिनाख्त के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने सभी थानों में महिला की तस्वीर भिजवा दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांक, हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सकता है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच जारी है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Also Read: खेत में मिला सीवरमैन का शव, हत्या या हादसा दोहरे एंगल में उलझी पुलिस, परिजन ने उठाई न्याय की मांग

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story