पानीपत में जेल प्रशासन में हड़कंप: फंदा लगाकर कैदी ने की आत्महत्या, दो साल पहले किया था भाई का मर्डर

Panipat Suicide Case
X
प्रतीकात्मक तस्वीर।
Panipat Suicide Case: पानीपत में एक कैदी ने जेल में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। फिलहाल उच्च अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Panipat Suicide Case: पानीपत में जेल में बंद एक कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक ने जेल की खिड़की पर चादर से फंदा लगाकर अपनी जान दी है। घटना के बारे में पता लगते ही मौके पर डॉक्टरों की टीम पहुंच गई। चेक करने पर व्यक्ति मृत पाया गया। जिसके बाद घटना के बारे में उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया। फिलहाल ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ही आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मृतक ने अपने भाई को क्यों मारा था ?

मृतक की पहचान 31 वर्षीय प्रिंस उर्फ ​​बोरिया के रूप में हुई है। प्रिंस सोनीपत का रहने वाला है। हत्या के मामले में प्रिंस जेल में सजा काट रहा था। दरअसल उषा नाम की महिला ने 15 सितंबर 2022 को थाने में बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। उषा का कहना था कि उसका बेटा प्रिंस अपनी पत्नी और अपने बड़े भाई आनंद पर शक करता था।

15 सितंबर के दिन करीब 4 बजे उसका भाई आनंद कमरे में सो रहा था। उस दौरान प्रिंस कमरे में कैंची लेकर आया और कहने लगा, आज मैं आनंद को मेरी पत्नी से बात करने पर सबक सिखाऊंगा। इतना कहकर प्रिंस ने आनंद के पेट में कैंची घोंप दी। जिसके बाद आनंद को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही आनंद ने दम तोड़ दिया था।

Also Read: रेवाड़ी में युवक ने किया सुसाइड, अस्पताल के कमरे में लगाई फांसी, तीन दिन पहले हुआ था भर्ती

प्रिंस के चाचा ने क्या बताया ?

मृतक के चाचा कृष्ण का कहना है कि प्रिंस ने पहले भी जेल में आत्महत्या करने का प्रयास किया था। जिसके बाद उसे रोहतक के पीजीआई में भर्ती करवाया गया था। इलाज के बाद उसे वापिस जेल में डाल दिया गया था। फिलहाल जेल प्रशासन आगे की कार्रवाई में जुटा हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया जाएगा।

Also Read: गाजियाबाद के डेंटल कॉलेज में हरियाणा की छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, मौत पर सस्पेंस

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story