A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Rewari: कुंड बैरियर के निकट वीरवार दोपहर बाद एक युवक के साथ मारपीट करने के लिए बोलेरो गाड़ी लेकर आए आधा दर्जन युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। लोगों से चारों ओर से घिर जाने के बाद पुलिस के डर से भागते हुए युवकों ने पहले अपने ही एक साथ पर गाड़ी चढ़ा दी। उसके बाद दूसरे युवक को काफी दूर तक गाड़ी के साथ घसीटते हुए एक महिला को भी टक्कर मार दी। दोनों युवकों को गंभीरावस्था में अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई गई है। महिला को भी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
सर्विस स्टेशन पर युवक को उठाने का किया था प्रयास
मनेठी निवासी वेदपाल ने कुंड बैरियर पर सर्विस स्टेशन किया हुआ है, जिस पर गांव का प्रशांत नौकरी करता है। वीरवार दोपहर बाद अटेली व पाडला के रहने वाले 6 युवक गाड़ी में सवार होकर सर्विस स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने शिवम को उठाकर गाड़ी में डालने का प्रयास किया। इसी दौरान वेदपाल ने विरोध करते हुए युवकों के एक साथी को पकड़ लिया। मार्केट के लोगों ने बाइक व अन्य सामान लगातार गाड़ी का रास्ता रोकते हुए पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के डर से युवकों ने तेज गति से गाड़ी दौड़ाते हुए अपने ही साथी पर गाड़ी चढ़ा दी। वेदपाल को टक्कर मारकर काफी दूर तक गाड़ी से घसीटा। भागते समय युवकों ने मनेठी गांव की महिला सुमित्रा को भी गाड़ी से टक्कर मार दी। इसके बाद सभी युवक मौके से फरार हो गए।
मार्केट के लोग बुरी तरह सहमे
युवकों ने फिल्मी अंदाज में जिस तरह से गाड़ी भगाकर अपने ही साथी को कुचल दिया, उससे सभी लोग सहम गए। लोगों को काफी देर तक समझ नहीं आया कि आखिर यह सब कैसे हो गया। हैरानी इस बात की है जब वारदात हो रही थी, उसी दौरान एक पुलिस की गाड़ी भी वीडियो में गुजरती नजर आ रही है, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की।
