A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Jind: बेरोजगार युवाओं को नौकरी के सब्जबाग दिखाकर आरोपी उन्हें अपने जाल में फंसाकर लाखों रुपए की ठगी कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें जर्मनी भेजने का झांसा देकर युवक से 18 लाख रुपए की ठगी की गई है। आरोपियों ने पीड़ित युवक को फर्जी वीजा भी दिया। साथ ही जर्मनी के नाम पर कई देशों में घुमाते रहे। पीड़ित की शिकायत पर जुलाना थाना पुलिस ने तीन युवकों को नामजद कर दो अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विदेश जाना चाहता था पीड़ित युवक

गांव पडाना निवासी मनजीत ने बताया कि वह विदेश जाने का इच्छुक था। जानकार के माध्यम से उसका संपर्क हिसार अबरोड कनेक्शन इमीग्रेशन से हुआ। हिसार कार्यालय पर दडबा कला निवासी हैप्पी, आदमपुर मंडी निवासी पुष्प, गांव केमरी निवासी राजेश तथा दो अन्य युवक मिले। उन्होंने जर्मनी भेजने के नाम पर 18 लाख रुपए की डिमांड की। उन्होंने ग्रीस के रास्ते जर्मनी भेजने की बात कही। 20 जून 2023 को शपथ पत्र के साथ 15 लाख रुपए की राशि दे दी गई। आरोपितों ने ग्रीस का नकली वीजा भी दिखाया। फिर उससे दस्तावेजों के नाम पर ओर राशि ली गई। 14 जुलाई 2023 को उसे जर्मनी भेजा जाना था। वीजा नकली होने के कारण वह जर्मनी नहीं जा सका। फिर 18 मई को उसे वाया दुबई से जर्मनी भेजने की बात कहकर दुबई भेज दिया।

दुबई से दलालों ने बंदी बनाकर बेलारूस भेजा

पीड़ित ने बताया कि दलालों ने उससे किर्गिस्तान से होते हुए जर्मनी जाने की बात कही। फिर उसे बंदी बना कर फर्जी तरीके से बेलारूस भेज दिया। जहां पर उसके साथ मारपीट की गई ओर बॉर्डर को क्रॉस कर पौलेंड में धकेल दिया। इसके बाद वह किसी तरह जान बचा कर वापस रसिया आया और परिजनों को अवगत कराया। 29 अगस्त को डिमांड पर उसके परिजनों ने एक लाख दस हजार रुपए और दे दिए। जिस पर वह रशिया से वापस दुबई आया। सितंबर में वह घर लौटकर आया। इसके बाद आरोपितों ने नीदरलैंड भेजने का आश्वासन दिया और व्हाट्सअप पर वीजा भेजा, जो फर्जी पाया। जब उसने रुपए वापस मांगे तो आरोपितों ने उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। जुलाना थाना पुलिस ने मनजीत की शिकायत पर हैप्पी, पुष्प बेनीवाल, राजेश को नामजद कर दो अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।