A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Rohtak: जिले के गांव अजायब में चिनाई के मिस्त्री पर जानलेवा हमला किया गया। रात को सोते हुए मिस्त्री पर कस्सी से काटकर हत्या करने का प्रयास किया। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए परिजन उसे पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है। आरोपी ने वारदात को सोमवार सुबह के समय अंजाम दिया। सूचना पाकर महम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की।
रात को सोते समय दिया वारदात को अंजाम
जानकारी अनुसार यूपी के मुज्जफरनगर निवासी राजू गांव अजायब में एक मकान बना रहा था। मकान बनाने के दौरान वह रोजाना वहीं सो जाता था। सोमवार सुबह वह मकान में सोया हुआ था। सुबह 4 व 5 बजे के बीच राजू लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ मिला। अज्ञात व्यक्ति ने राजू की गर्दन पर कस्सी से वार कर रखे थे, जिसके कारण उसका काफी खून बह चुका था। लेकिन राजू की सांसे चल रही थी, जिसके कारण उसे उपचार के लिए पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया, जहां राजू की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की
छह दिन में हो चुकी हैं चार हत्याएं
जिले में पिछले छह दिन में हत्या की चार वारदात हो चुकी हैं। अब अजायब गांव में चिनाई मिस्त्री की हत्या का प्रयास किया गया है। पिछले सप्ताह मंगलवार की शाम टिटौली गांव में सात माह पहले जमानत पर आए मदन रंगा की गोली मारकर हत्या की गई। उसी रात सेक्टर एक में बेटी से मिलने आई बिहार की महिला हेमंती देवी की उसी के दामाद ने चाकू मारकर हत्या कर दी। वीरवार की सुबह मोखरा के युवक अनिल उर्फ माड़िया की जींद बाईपास पर किसी ने हत्या कर बाइक छीन ली। शनिवार की सुबह काहनौर में पति ने पत्नी की घरेलू कलह के चलते गला दबाकर हत्या कर दी। अब सोमवार तड़के अजायब में चिनाई मिस्त्री की हत्या कर दी गई। पुलिस सभी मामलों में जांच पड़ताल कर रही है।
