A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Haryana: अत्यधिक गर्मी के चलते लोकसभा चुनाव के परिणाम लोग घर बैठे आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए चुनाव आयोग की वेबसाइट www.result.eic.in या वोटर हेल्पलाइन एप का इस्तेमाल किया जा सकता है। दोनों ही एप पर चुनाव का परिणाम लाइव देखा जा सकेगा। मौसम विभाग ने भी गर्मी को देखते हुए घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। इसीलिए चुनाव आयोग ने इस सुविधा की व्यवस्था की है।

सुबह 8 बजे शुरू होगा मतगणना का कार्य

भारत चुनाव आयोग के अनुसार चार जून को लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना का कार्य सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगा। इस दौरान मतगणना केन्द्रों में और उसके आस पास केवल प्राधिकृत व्यक्ति, अधिकारी या कर्मचारी ही जा सकेंगे। ऐसे में चुनाव का परिणाम जानने के लिए लोगों को काफी दूर धूप में खड़ा रहना पड़ सकता है। आमजन व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं को मतगणना क्षेत्र के आस-पास भीड़ करने की जरूरत नहीं है, बल्कि घर बैठे ही परिणाम जान सकते हैं। इसके लिए उनको भारत निर्वाचन चुनाव आयोग की वेबसाइट www.result.eic.in पर जाना होगा। इसके अतिरिक्त, वोटर हेल्पलाइन एप पर भी यह सुविधा उपलब्ध रहेगी।

जिला मुख्यालय स्तर पर बनाए गए मतगणना केंद्र

भारत चुनाव आयोग के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग को हिदायतों के अनुरूप मतगणना जिला मुख्यालय पर बनाए गए मतगणना केंद्रों पर करनी है, जहां मीडिया के लिए मीडिया सेंटर बनाया गया है, ताकि वे वहां से परिणाम की नवीनतम जानकारी हासिल कर सकें। मतगणना केंद्रों में केवल अधिकृत व्यक्ति ही प्रवेश कर सकेंगे। मतगणना केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू की गई है। कोई भी उम्मीदवार अपने समर्थकों की भीड़ मतगणना केंद्रों पर जमा न करें। वहीं, जिला प्रशासन को भी इसकी व्यवस्था करनी होगी।