A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

भगवान सिंह राणा, Yamunanagar: लोकतंत्र के 18वें महापर्व के तीसरे चरण का मतदान शुरु होने के बाद चौथे चरण के मतदान में अब मात्र आठ दिन शेष बचे हैं। मगर अभी तक कुरुक्षेत्र और अंबाला लोकसभा क्षेत्रों में मतदाता पूरी तरह किसी के पक्ष में खुलकर नहीं आ रहे। हालांकि सभी पार्टियों के दिग्गजों ने कुरुक्षेत्र और अंबाला में चुनावी प्रचार तेजी से शुरु किया हुआ है। मगर किसी भी विशेष पार्टी के पक्ष में हवा बनती दिखाई नहीं दे रही। खास बात यह है कि सभी पार्टियों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने नेता के समक्ष अपना वजूद बनाए रखने के लिए नुक्कड़ सभाओं में किराए की भीड़ जुटाने में लगे हैं। आलम यह है कि नुक्कड़ सभा सफल होने के बाद कार्यकर्ता किराए पर बुलाए गए लोगों को नाश्तापानी करवाकर उन्हें इज्जत के साथ गाड़ियों में बिठाकर घर छोड़कर आ रहे हैं।

मतदाताओं की खामोशी का क्या है कारण

राजनीति की समझ रखने वाले विशेषज्ञों का कहना है कि ग्रामीण इलाकों में अभी भी गेहूं की फसल समेटने की वजह से किसान और मजदूर व्यस्त हैं। वहीं, गर्मी की तपिश बढ़ने से लोग नुक्कड़ सभाओं में जाना उचित नहीं समझ रहे हैं। सबसे बड़ा कारण है कि लोग बार-बार नेताओं द्वारा किए गए झूठे वायदों से ऊब चुके हैं। अब अधिकांश लोगों के लिए चुनाव के कोई मायने नहीं रह गए। यही वजह है कि मतदाता अभी खुलकर कुछ भी बताने से कतरा रहे हैं। खास बात यह है कि लोग ताश खेलते हुए या फिर हुक्का गुड़गुडाते हुए भी किसी एक के पक्ष में बहस करते दिखाई नहीं दे रहे। कुरुक्षेत्र व अंबाला लोकसभा क्षेत्र में मतदान 25 मई को होना है। मगर पिछले करीब दो सप्ताह से दोनों लोकसभा क्षेत्रों में सभी राजनैतिक दलों ने धूआंधार प्रचार शुरू किया हुआ है।

अभी तक इनमें बना हुआ है कड़ा मुकाबला

अंबाला लोकसभा क्षेत्र की बात करें तो अभी तक भाजपा से बंतो देवी कटारिया व कांग्रेस से वरूण चौधरी में कड़ा मुकाबला दिखाई दे रहा है। वहीं, इंडियन नेशनल लोकदल के गुरप्रीत सिंह व बसपा के पवन कुमार मुकाबले में आने के लिए एडी चोटी का जोर लगा रहे हैं। जिनकी दिनों दिन बढ़ती ताकत से भी लोक सकते में है। इसी तरह कुरुक्षेत्र लोकसभा में अभी तक भाजपा के नवीन जिंदल, कांग्रेस आप गठबंधन से सुशील गुप्ता व इनेलो के अभय चौटाला के बीच कड़ा मुकाबला दिखाई दे रहा है। मगर मतदाताओं की खामोशी टूटते हुए दिखाई नहीं दे रही।

आकाओं की रैलियां करवाने पर मजबूर हुए उम्मीदवार

चुनाव प्रचार के तेजी पकड़ने के साथ ही राजनैतिक पार्टियों के उम्मीदवारों ने मतदाताओं की नब्ज टटोलने के लिए अपने आकाओं की रैलियां आयोजित करने का मन बना लिया है। बताया जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में कुरुक्षेत्र में भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री और अंबाला लोकसभा क्षेत्र में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली आयोजित करवाए जाने की योजना है। वहीं, कांग्रेस पार्टी कुरुक्षेत्र व अंबाला लोकसभा क्षेत्र में राहुल गांधी व प्रियंका समेत अन्य दिग्गज नेताओं की रैली आयोजित करवाए जाने की योजना पर विचार कर रही है। बसपा की ओर से दोनों लोकसभा क्षेत्रों में संयुक्त स्थान पर पार्टी सुप्रीमों कुमारी मायावती की रैली करवाए जाने पर विचार किया जा रहा है।