Yamunanagar Honor Killing: हरियाणा के यमुनानगर जिले में हुई ऑनर किलिंग के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। 21 अप्रैल को शहर की हनुमान कालोनी में 24 वर्षीय अभिषेक उर्फ रिशु की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इसका आरोप अभिषेक के ससुराल पक्ष के लोगों पर लगा था। अब इस मामले में पुलिस गधौली कालोनी निवासी सगे भाईयों चन्ना सिंह चीनु गुर्जर और सचिन उर्फ अनुपम गुर्जर और उनके साथियों गधौली कालोनी निवासी आर्यन शर्मा, राहुल उर्फ टिन्कु और अभिषेक निवासी नजदीक खालसा कालेज को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, युवती ने एक साल पहले लव मैरिज की थी। जिससे लड़की के परिजन नाराज थे। लड़की लव मैरिज के एक साल बाद अपने पति के साथ शहर में वापस आई थी। दोनों एक साल तक शहर से बाहर रह रहे थे। दोनों 21 अप्रैल को अपने दोस्तों के साथ शहर में शादी में शामिल होने के लिए आए थे।

लव मैरिज से नाराज थे लड़की के परिजन

जानकारी के अनुसार, यमुनानगर निवासी अभिषेक और रिशु एक दूसरे से प्रेम करते थे और दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन लड़की के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। ऐसे में दोनों करीब एक साल पहले घर से भाग कर शादी कर ली। इसके बाद दोनों यमुनानगर से दूर जीरकपुर में रह रहे थे। युवती ने 2 महीने पहले ही एक बेटे को जन्म दिया।

शादी के एक साल बाद आए थे शहर

दोनों एक साल बाद अपने दोस्तों के साथ 21 अप्रैल को ही एक शादी में शामिल होने के लिए यमुनानगर आए थे। इस बात की जानकारी लड़की के घर वालों को लग गई। दोनों के शहर में आते ही बाइक सवार युवकों ने अभिषेक और उसके दोस्तों पर चाकू व तलवारों से हमला कर दिया। इस हमले में अभिषेक की मौत हो गई थी।