Yamunanagar: साइबर ठगों ने आर्मी से सेवानिवृत फौजी से ठगे लाखों रुपए 

Symbolic picture
X
प्रतीकात्मक तस्वीर।
हरियाणा के यमुनानगर में साइबर ठगों ने आर्मी से सेवानिवृत फौजी गुलाब सिंह से लाखों रुपए की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

Yamunanagar: साइबर ठगों ने मुसिंबल निवासी सेवानविृत फौजी गुलाब सिंह से बातों में उलझा कर छह लाख रुपए ठग लिए। गुलाब सिंह भारतीय सेना से सेवानिवृत है। साइबर ठगों ने गुलाब सिंह की भतीजी बनकर उसे फोन किया और वीजा डेट खत्म होने की बात बोलकर उसे अपनी बातों में उलझा लिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है।

मोबाइल पर विदेशी नंबर से आया था फोन

जानकारी अनुसार मुसिंबल निवासी गुलाब सिंह ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त है। 11 सितंबर 2023 को वह घर पर था। तभी उसके मोबाइल पर विदेशी नंबर से फोन आया। फोन करने वाली एक लड़की थी। उसने खुद को उसके भाई की बेटी सिम्मी बताते हुए कहा कि अंकल उसके वीजा की डेट खत्म हो गई है। वह उन्हें 12 लाख रुपए भेज रही है। जो 24 घंटे में उनके खाते में आ जाएंगे। तब उसने छह लाख रुपए बैंक खाते में जमा करवाने को कहा, ताकि उसका वीजा रिन्यू हो सके। इसके बाद एक व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को बैंक अधिकारी बताकर उससे बातचीत की।

खाते में 12 लाख रुपए आने की बात कहकर ठगी राशि

पीड़ित गुलाब सिंह ने बताया कि आरोपी व्यक्ति ने फोन कर उसे कहा कि उनके खाते में 12 लाख रुपए आए है। जो 24 घंटे में उनके पास आ जाएंगे। इस तरह वह आरोपियों के जाल में फंस गया और उसने लड़की को अपनी भतीजी समझकर उसके बताए अकाउंट नंबर में जगाधरी स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से छह लाख रुपए जमा करवा दिए। जब उसने दोबारा उसी नंबर पर फोन किया तो वह नहीं लगा। बाद में उसने अपने भाई की बेटी से बातचीत की। तब उसने बताया कि उसने कोई रुपए नहीं मंगवाए। जिसके बाद उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी के बारे में पता चला। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। साइबर थाना पुलिस ने मामले में अब अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story