A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Sonipat Woman kidnapping: सोनीपत में एक महिला का कार सवार युवकों ने किडनेप कर उसके साथ मारपीट और गलत हरकत की। महिला का कहना है कि बदमाशों ने उसके आंखों पर पट्टी बांध दी गई थी। उसने बताया कि वह उन बदमाशों में से एक को वह पहचानती है। उसने युवक मोबाइल नंबर भी पुलिस को दिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला ने दी पुलिस को शिकायत
महिला ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह 25 अप्रैल को काली माता मंदिर के पास पूजा करने के लिए गई थी। जब वह वहां से वापस लौट रही थी, तो एक कार उसके सामने अचानक रुकी। उस कार से तीन युवक उतरे और उसे जबरदस्ती कार में बैठा लिया। इसके बाद वहां से दूर किसी अनजान जगह पर ले गए। वहां पहुंच कर युवकों ने उसके साथ मारपीट और गलत हरकत की।
आंखों पर पट्टी बांधकर ले गए थे अनजान जगह
महिला ने आगे कहा कि कार में बैठाने के बाद युवकों ने उसकी आंखों पर पट्टी बांध दी थी। जिस चलते वह यह नहीं देख पाई कि युवक उसे कहां ले गए। युवकों ने पहले ही उसका फोन छीन लिया था। उसने पुलिस से कहा कि उन बदमाशों में से एक का फोन नंबर उसके पास है और सामने आने पर वह उन सभी को पहचान भी सकती है।
Also Read: हरियाणा में बेटी की लव मैरिज से नाराज था परिवार ने लड़के की करवाई हत्या, पांच गिरफ्तार
जीटी रोड पर पति के साथ मौजूद थी महिला
बड़ी थाना के एसआई ने बताया कि उन्हें पुलिस कंट्रोल रूम से इस मामले की जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही वह पुलिस की टीम के साथ काली माता मंदिर के जीटी रोड पर पहुंचे। वहां पर पहले से ही महिला और उसके पति मौजूद थे। महिला ने अपने साथ हुई घटना के बारे में उन्हें बताया। पुलिस ने उसके बयान के आधार पर आईपीसी की कई धारा लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
