Hansi Baby Delivery: हांसी में महिला ने दिया बीच सड़क पर बच्चे को जन्म, पैदल ही निकली थी अस्पताल

Hansi Baby Delivery
X
हांसी में महिला ने दिया बीच सड़क पर बच्चे को जन्म।
Hansi Baby Delivery: हांसी में एक महिला ने बीच सड़क पर बच्चे को जन्म दे दिया। आज  शनिवार को उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद महिला पैदल ही अस्पताल जा रही थी। घर से कुछ दूरी पर चलते ही उसकी डिलीवरी हो गई।

Hansi Baby Delivery: हरियाणा के हांसी में एक महिला ने बीच सड़क पर बच्चे को जन्म दे दिया। आज शनिवार को उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद महिला पैदल ही अस्पताल जा रही थी। घर से कुछ दूरी पर चलते ही उसकी डिलीवरी हो गई। आसपास के लोगों ने महिला को संभाला और एंबुलेंस को सूचित किया गया और उसकी मदद से महिला को अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल फिलहाल मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

हांसी के अंबेडकर कॉलोनी में रहने वाली रंजू प्रेग्नेंट थी। बताया जा रहा है कि एक-दो दिन में उसकी डिलीवरी होने वाली थी। आज सुबह रंजू की सास बैंक में पेंशन लेने के लिए चली गई। इसके बाद रंजू की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। दर्द बढ़ने पर वह पैदल ही अस्पताल के लिए निकल गई।

Also Read: शिक्षा विभाग की नई पहल : छात्र संख्या बढ़ी तो सम्मानित होंगे स्कूल, तीन स्लैब निर्धारित, ड्रॉपआउट रेट बढ़ा तो होगी कार्रवाई

घर से कुछ दूरी पर दिया बच्चे को सड़क पर जन्म

घर से कुछ दूरी पर चलते ही दर्द बढ़ गया। इसके बाद बीच सड़क पर ही रंजू ने बच्चे को जन्म दे दिया। रंजू के चिल्लाने की आवास सुनकर आसपास के लोगों ने उसे संभाला। बच्चे को कपड़े में लपेटने के बाद तुरंत एंबुलेंस को कॉल की। कुछ ही देर में एंबुलेंस आ गई और इसके बाद रंजू और बच्चे को अस्पताल ले जाया गया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story